IPL 2026: कप्तान हार्दिक ने किसके सिर फोड़ा मुंबई इंडियंस की हार का ठीकरा? कहा- उन्हें जिम्मेदारी से खेलना था

Hardik Pandya Statement on Loss: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुवाहाटी में करारी हार का सामना करना पड़ा. 11-11 ओवरों के इस मैच में MI की 27 रन से हार हुई. अब कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि कौन हार का जिम्मेदार है.

Hardik Pandya Statement on Loss

हार्दिक का हार के बाद बड़ा बयान

Hardik Pandya Statement on Loss: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी में मैच हुआ. इस मुकाबले में बारिश का प्रभाव रहा और कुछ ओवर काटे गए. 11-11 ओवरों के इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने MI की जमकर कुटाई की. उन्होंने 11 ओवर में 150 रन ठोक दिए. मुंबई इंडियंस का बल्लेबाजी क्रम इतने बड़े स्कोर को चेज करने में असफल रहा और 27 रन से उनकी हार हुई. अब MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने हार का जिम्मेदार गेंदबाजों को ठहराया.

विज्ञापन

गेंदबाजी से नाखुश दिखे हार्दिक पांड्या

पोस्ट मैच इंटरव्यू में हार्दिक पांड्या ने हार का जिम्मेदार बल्लेबाजों को नहीं, बल्कि गेंदबाजों को ठहराया. उन्होंने कहा कि गेंदबाजी ग्रुप ने प्लानिंग के अनुसार बॉलिंग नहीं की और इस मामले में वो पीछे रह गए. उन्होंने हार का ठीकरा MI की खराब गेंदबाजी पर फोड़ा. उन्होंने कहा, ‘मैं इस हार का दोष सिर्फ बल्लेबाजों पर नहीं डालूंगा. साफ तौर पर गेंदबाजों को जिम्मेदारी लेनी थी. यह टी20 क्रिकेट है. हमेशा ही सही गेंदें डालना अहम होता है. अगर आप 27 रन से हार का अंतर देखें, तो हम सिर्फ 5 अच्छी गेंद डालते, तो 5 कम छक्के लगते.’

विज्ञापन

पांड्या ने आगे कहा, ‘अगर हमने सही तरह से गेंदबाजी की होती, तो शायद हम मैच में बने रहते. शुरुआती ओवरों में सलामी बल्लेबाजों ने हमें गेम से बाहर कर दिया. हमने बाद में वापसी की, लेकिन पीछे रह गए. हमने वह गेंदबाजी नहीं की, जो हमें करनी चाहिए थी. वो बेहतर तरीके से खेले. मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों को थोड़ी जिम्मेदारी लेनी होगी. एक गेंदबाजी ग्रुप के रूप में हम प्रभावी नहीं रहे.’

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 में भड़का नया विवाद, RCB से जुड़े मामले में SRH करने वाली है BCCI से शिकायत!

विज्ञापन

RR के सलामी बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पहली गेंद से बड़े शॉट लगाने शुरू कर दिए. वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रन जड़े, वहीं यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए. 11 ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने 150 रन बना डाले. मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं किया. वो 11 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना पाए. राजस्थान रॉयल्स ने 27 रन से जीत प्राप्त की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ