RR vs MI: वैभव-यशस्वी के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत

IPL 2026 RR vs MI: बारिश से बाधित मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में जीत हासिल कर ली है. इस मैच में यशस्वी जायसवाल टीम के जीत के हीरो साबित रहे. उन्होंने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ा. दूसरी तरफ गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक MI के खिलाड़ी पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए.

jacket (27)

IPL 2026 RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बारिश से बाधित मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हरा दिया है. बारिश के चलते मैच देरी से शुरू हुआ और दोनों टीमों के बीच 11-11 ओवरों का मैच हुआ. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवरों में 150 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगा दिया. टीम को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ाती हुई नजर आई, जिसके चलते टीम को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा. टीम के शुरुआती 3 बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाए.

विज्ञापन

वैभव और जायसवाल ने दिलाई तूफानी शुरुआत

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करने का फैसला किया जो कि पूरी तरह से गलत साबित हुआ. राजस्थान के लिए जायसवाल ने दीपक चाहर के पहले ओवर में 22 रन बटोरे. इसके बाद वैभव ने भी अपना दम दिखाया और बुमराह के ओवर में 2 छक्के जड़ अपनी काबिलियत दिखाई. वैभव ने इस मैच में 14 गेंदों में 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 39 रनों की पारी खेली. 

विज्ञापन

उनके साथी यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2026 में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 32 गेंदों में 77 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 10 चौके तो वहीं 4 जबरदस्त छक्के निकले. इन दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 5 ओवरों में ही बोर्ड पर 80 रन टांग दिए थे, जिसके दम पर राजस्थान की टीम 11 ओवरों में 150 के स्कोर तक पहुंच पाई. 

RR ने लगाई जीत की हैट्रिक

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए ये लगातार तीसरी जीत रही. इस जीत के साथ ही फ्रेंचाइजी के नाम 6 अंक हो गए हैं जिसके दम पर टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. दूसरी तरफ मुंबई की टीम को इस हार से काफी नुकसान हुआ है. टीम 3 मैचों में महज एक मैच जीत पाई और ये लगातार दूसरी हार रही. नमन धीर और शरफेन रदरफोर्ड इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. दोनों ने ही 25 रनों की पारी खेली. 11 ओवर में एमआई केवल 123 रन ही बना सकी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ