---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs USA: अमेरिका को मात देते ही टीम इंडिया के नाम होगा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका छूट जाएंगे पीछे

T20 World Cup 2026 IND vs USA: भारत के पास टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है. अगर 7 फरवरी को अमेरिका हार जाती है, तो टीम इंडिया इस टूर्नामेंट का नया माइलस्टोन अपने नाम कर लेगी.

Author Written By: Shariqul Hoda Updated: Feb 7, 2026 14:49
IND vs USA

Most Consecutive Wins In T20 World Cup History: टीम इंडिया अपने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के कैंपेन की शुरुआत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ करेगी. 7 फरवरी को अगर सूर्यकुमार यादव के जांबाज अगर अमेरिका को हराने में कामयाब रहते हैं, तो भारत इस टूर्नामेंट से जुड़ा एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा.

T20 WC में लगातार जीत का रिकॉर्ड

अमेरिका के खिलाफ मैच में भारत के पास टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. अभी ये वर्ल्ड रिकॉर्ड संयुक्त रूप से भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के पास है. साउथ अफ्रीका ने 2024 एडिशन में 8 मैच जीते थे, लेकिन फाइनल में भारत के खिलाफ उनकी जीत का सिलसिला टूट गया. ऑस्ट्रेलिया ने 2022 और 2024 के 2 एडिशन के बीच लगातार 8 मैच जीते थे. भारत ने भी 2024 में अपने विजयी अभियान के दौरान लगातार 8 मैच जीते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- WPL 2026 में छाया इन 10 ग्लैमर क्वीन के हुस्न का जादू, अदाओं से बनाया क्रिकेट फैंस को दीवाना

आसानी से बन सकता है ये रिकॉर्ड

यही वजह है कि यूएसए के खिलाफ जीत से भारत यह रिकॉर्ड तोड़ सकता है. टीम इंडिया का जिस तरह का फॉर्म है, ऐसे में उनके लिए अमेरिका जैसी कमजोर टीम को हराना इतना मुश्किल नहीं होगा. भारतीय क्रिकेट फैंस चाहेंगे कि जीत का ये सिलसिला यूं ही ऐसे आगे बढ़ता रहे.

---विज्ञापन---

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड भी मौजूद है. मुंबई, कोलंबो, दिल्ली और अहमदाबाद में भारत के ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले जाएं. जो भी टीम टॉप-2 में रहेगी, वो सुपर-8 में पहुंच जाएगी. आइए जानते हैं कि भारत के मैचों का शेड्यूल क्या है.

तारीखमैचवेन्यू
7 फरवरी 2026भारत vs अमेरिकावानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
12 फरवरी 2026भारत vs नामीबियाफिरोजशाह कोटला मैदान, दिल्ली
15 फरवरी 2026भारत vs पाकिस्तानआर प्रेमादासा स्टेडियम, कोलंबो
18 फरवरी 2026भारत vs नीदरलैंडनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

भारत की पूरी टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

First published on: Feb 07, 2026 02:49 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.