---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 World Cup के बीच टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, मोहम्मद सिराज को प्रैक्टिस करते हुए लगी चोट!

Mohammed Siraj Injured: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब तक टीम इंडिया के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है. अब सुपर 8 में भारत के मैचों पर सभी की नजर टिकी हुई है. 22 फरवरी को होने वाले इस मैच से पहले भारत के स्टार तेज गेंदबाज को चोट आई है. अभ्यास करते हुए उन्हें पैर पर गेंद लगी. टीम इंडिया के लिए ये अच्छा संकेत नहीं है.

Author Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 21, 2026 11:06
Mohammed Siraj Injury
सिराज को आई चोट (Source: SubhayanChakraborty/X.com)

Mohammed Siraj Injured: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अब सुपर 8 तक पहुंच चुकी है. उन्होंने अपने ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीते और अब सुपर 8 में उनका पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से होने वाला है. 22 फरवरी को होने वाले इस बड़े मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्रैक्टिस करते हुए चोट आई. सिराज टीम इंडिया के बैकअप तेज गेंदबाज हैं. अचानक उनका चोटिल होना भारतीय टीम की मुश्किल बढ़ा सकता है.

मोहम्मद सिराज हुए चोटिल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का मैच होने वाला है. इससे पहले अहमदाबाद में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन देखने को मिला. इसी बीच टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज चोटिल हो गए. ट्रेनिंग सेशन के दौरान हार्दिक पांड्या का एक शॉट सिराज को जोर से लगा. इसी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा और सभी टेंशन में नजर आए.

---विज्ञापन---

मोहम्मद सिराज ने बाद में मैदान पर वापसी की. हालांकि, रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक सिराज अभ्यास सत्र में वापसी करने के बावजूद सही तरह से चल नहीं पा रहे थे और दौड़ते समय थोड़ा संघर्ष कर रहे थे. अभी तक BCCI ने सिराज की चोट के बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया है. अगर सिराज की इंजरी गंभीर रही, तो फिर BCCI ऑफिशियल अपडेट दे सकता है.

ये भी पढ़ें:- संजू IN, तिलक OUT… सुपर 8 के पहले मैच में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! गंभीर-सूर्या कर सकते हैं हैरान

हर्षित राणा को किया था रिप्लेस

मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के शुरुआती 15 सदस्यी स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे. हर्षित राणा टीम के साथ थे लेकिन प्रैक्टिस मैच में उन्हें घुटने में चोट आई. इसी वजह से वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए. उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में जगह मिली. जसप्रीत बुमराह फिट नहीं थे और इसी कारण सिराज ने USA के खिलाफ पहला मैच खेला. इस मुकाबले में मियां भाई ने 3 विकेट अपने नाम किए थे. इसके बाद सिराज को मौका नहीं मिला है लेकिन फॉर्म को देखते हुए वो शानदार बैकअप तेज गेंदबाज रह सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup फाइनल में होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला? पूर्व पाक बल्लेबाज के बयान ने मचाई सनसनी!

First published on: Feb 21, 2026 10:49 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.