1 / 7
टीम में होंगे बड़े चेंज?
Team India Possible Playing 11: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का समापन हो गया है. टीम इंडिया की नजर अब सुपर 8 के मैचों पर टिकी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया अपना सुपर 8 मैच खेलने वाली है. नीदरलैंड को भारत ने आखिरी मैच में हराया था और हेड कोच गौतम गंभीर एवं कप्तान सूर्यकुमार यादव साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं. आइए संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.

2 / 7
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन साउथ अफ्रीका के खिलाफ ओपनिंग कर सकते हैं. ईशान किशन इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं, वहीं अभिषेक थोड़ा संघर्ष कर रहे हैं. पिछले तीन मैचों में वो शून्य पर आउट हुए हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें खुद को साबित करना होगा.

3 / 7
बताया जा रहा है कि तिलक वर्मा को ड्रॉप किया जा सकता है. संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले अभ्यास सत्र में खूब पसीना बहाया. लग रहा है कि तिलक की जगह संजू खेलेंगे. मिडल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे पर दारोमदार होगा.

4 / 7
हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह फिनिशर के रूप में खेलते हुए नजर आएंगे. रिंकू को अब तक खुद को साबित करने का मौका नहीं मिला है, वहीं हार्दिक बेहतरीन टच में नजर आ रहे हैं. पिछले मैच में उन्होंने 30 रन की तगड़ी पारी खेली थी.

5 / 7
अक्षर पटेल को पिछले मैच में आराम दिया गया था और उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर खेले थे. अब अक्षर की टीम में वापसी हो सकती है. वरुण चक्रवर्ती के साथ वो स्पिन गेंदबाजी का दारोमदार संभाल सकते हैं. वरुण अभी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय हैं.

6 / 7
तेज गेंदबाजी अटैक में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पर पूरी तरह से फोकस रहने वाला है. दोनों ही टीम इंडिया के सबसे अहम गेंदबाज हैं और उनसे साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की उम्मीद होगी.

7 / 7
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.