T20 World Cup फाइनल में होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला? पूर्व पाक बल्लेबाज के बयान ने मचाई सनसनी!

IND vs PAK Match Again: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखना हमेशा ही रोमांचक होता है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का अंत हो गया है और सभी की नजर अब इस बात पर है कि सुपर 8 से सेमीफाइनल का सफर कौन तय करता है. अब पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज ने दावा किया है कि टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में IND vs PAK मैच होगा.

IND vs PAK Match Again

क्या फिर होगा भारत-पाकिस्तान मैच?

IND vs PAK Match Again: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का अंत हो गया है. सुपर 8 में भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने जगह बना ली है. अब सभी की नजर सेमीफाइनल और फाइनल पर है. ग्रुप A से टीम इंडिया और पाकिस्तान ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया था और अब पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज ने दावा किया है कि इन दोनों ही टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल होगा.

विज्ञापन

‘भारत-पाकिस्तान फाइनल में खेलेंगे’

हाल ही में पाकिस्तान के एक टीवी शो पर पूर्व क्रिकेटर बासित अली नजर आए. शोएब मालिक ने उनसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों के बारे में पूछा गया. बासित ने सेमीफाइनल की जगह फाइनल की भविष्यवाणी कर दी. उन्होंने कहा, ‘भारत और पाकिस्तान, मैं बता रहा हूं कि ये दोनों टीमें फाइनल खेलेंगी.’ इसके अलावा उन्होंने सेमीफाइनल के लिए भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड का नाम सामने रखा.

विज्ञापन

शो के दौरान पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली 4 टीमों की भविष्यवाणी की. उन्होंने भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका को चुना.

विज्ञापन

ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को मिल चुकी है हार

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भले ही सेमीफाइनल और फाइनल में अपनी टीम के खेलने की बात कर रहे हैं लेकिन उनकी हालत खराब है. पाकिस्तान टीम बेहद कमजोर नजर आ रही है और सुपर 8 में उनका सर्वाइव करना बेहद मुश्किल है. पाकिस्तान के ग्रुप में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका है. इन तीनों टीमों ने निपटना आसान नहीं होगा. बड़ी बात ये है कि टीम इंडिया पहले ही पाकिस्तान को एकतरफा मैच में हरा चुकी है.

15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला हुआ. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का लक्ष्य सामने रख दिया था. जवाब में पाकिस्तान की टीम महज 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया ने 61 रनों से पाकिस्तान को पराजित कर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ