हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

T20 World Cup: सुपर 8 के लिए टीम इंडिया के पूरे शेड्यूल का ऐलान, जानिए कब और किस देश से होगी टक्कर

Team India Schedule Super 8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज अब अपने अंतिम चरण पर है. टीम इंडिया ने सुपर 8 के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया है. अब इस सुपर 8 के लिए उनका पूरा शेड्यूल सामने आ गया है. बता दें कि टीम इंडिया के यहां तीन मैच होंगे. आइए उनके पूरे शेड्यूल पर नजर डालते हैं और पता करते हैं कि कब-किस टीम से भारत खेलने वाली है.

विज्ञापन
सुपर 8 में टीम इंडिया का शेड्यूल

Team India Schedule Super 8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का सफर अब तक धमाकेदार रहा है. ग्रुप A में टीम इंडिया का दबदबा रहा है और अब तक उन्हें एक भी हार नहीं मिली है. तीन में से तीन मैच जीतने के साथ उन्होंने सुपर 8 में जगह बना ली. अभी उनका ग्रुप स्टेज का एक और मैच बचा हुआ है. हालांकि, सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने के बाद उनके आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान हो गया है. 21 फरवरी से शुरू हो रहे सुपर 8 में टीम इंडिया ग्रुप 1 का हिस्सा है.

T20 World Cup के सुपर 8 में टीम इंडिया का शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका एक ही ग्रुप का हिस्सा हैं. वो आपस में एक-एक मैच खेलेंगे. 22 फरवरी को टीम इंडिया का पहला मैच होगा. उनकी भिड़ंत अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगी. वो इसके बाद 26 फरवरी और 1 मार्च को भी मैच खेलेंगे. टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:

तारीख ग्रुप मैच जगह
22 फरवरी 2026सुपर 8, ग्रुप 1भारत vs साउथ अफ्रीकाअहमदाबाद
26 फरवरी 2026सुपर 8, ग्रुप 1भारत vs जिम्बाब्वे चेन्नई
1 मार्च 2026सुपर 8, ग्रुप 1भारत vs वेस्टइंडीजकोलकाता

ये भी पढ़ें:- IND vs NED: क्या बारिश डालेगी भारत-नीदरलैंड मैच में खलल? पिच पर भी टिकी हैं फैंस की नजरें 

विज्ञापन

टीम इंडिया का नीदरलैंड से होगा मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज में कदम रखने से पहले टीम इंडिया का एक मैच बचा है. उनका नीदरलैंड के खिलाफ 18 फरवरी 2026 यानी आज मैच होने वाला है. नीदरलैंड के लिए यह मैच काफी अहम रहने वाला है, वहीं टीम इंडिया इसे एक प्रैक्टिस मैच के रूप में देखेगी. कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है. टीम इंडिया के पास यहां अन्य प्लेयर्स को सुपर 8 से पहले टेस्ट करने का मौका है.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup में अभिषेक की खराब फॉर्म से टेंशन में टीम इंडिया? कोच ने चुप्पी तोड़ते हुए दिया चौकाने वाला जवाब!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola