IND vs NED: क्या बारिश डालेगी भारत-नीदरलैंड मैच में खलल? पिच पर भी टिकी हैं फैंस की नजरें 

IND vs NED: भारत और नीदरलैंड का मुकाबला भले ही टूर्नामेंट पर कोई असर नहीं डाले, लेकिन दोनों ही टीमों के लिए अहम होने वाला है. नीदरलैंड की टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का अंत करना चाहेगी. वहीं भारत बेंच पर बैठने वाले खिलाड़ियों को आजमा सकती है. फैंस की नजरें इस मुकाबले की पिच और मौसम रिपोर्ट पर भी है.

India vs Netherlands weather report

India vs Netherlands weather report

IND vs NED: नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में टीम इंडिया अपने ग्रुप स्टेज का आखिरी और सुपर 8 का पहला मुकाबला खेलने वाली हैं. जिसके कारण ही सभी फैंस की नजरें भारत और नीदरलैंड के मुकाबले पर भी टिकी हुई हैं. फैंस चाहते हैं कि टीम इस पिच को अच्छे से समझ ले. उसके लिए मौसम का भी टीम इंडिया को साथ मिलना चाहिए. 18 फरवरी को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले की पिच और मौसम रिपोर्ट अब सामने आ गई है. 

विज्ञापन

भारत-नीदरलैंड मैच की पिच और मौसम रिपोर्ट 

इस मुकाबले के दौरान मौसम अच्छा रहने की उम्मीद है. मैच शाम 7 PM IST से शुरू होगा, उस समय आसमान साफ रहने वाला है. टेम्परेचर इस दिन 23-29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. ह्यूमिडिटी 40-50 परसेंट के आस-पास रहने का अनुमान है. वहीं हवा लगभग 8-10 km/h की रफ्तार से चलने वाली हैं. ऐसे में फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिलने वाला है. 

विज्ञापन

बात नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पिच की करें तो अब तक बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है. इस पिच पर आसानी से रन बने हैं. ऐसे में नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया 200 रनों का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है. वहीं भारतीय तेज गेंदबाजों को भी ये पिच पसंद आएगी. ऐसे में नीदरलैंड की टीम थोड़ा और परेशान हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: IND vs NED: बुमराह-पांड्या बाहर, सिराज की होगी एंट्री? नीदरलैंड के खिलाफ ऐसी हो सकती है इंडिया की प्लेइंग 11

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्कॉड 

नीदरलैंड की टीम: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन-कैशेट, रोएलोफ वैन डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन, नोआ क्रोस, साकिब ज़ुल्फिकार, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन.

टीम इंडिया: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ