भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन नवाज, कहा- छोटी गलतियों की मिली बड़ी सजा

IND vs PAK: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. इस हार का दर्द पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन नवाज को अब भी सता रहा है. नवाज का मानना है कि पाकिस्तान की टीम ने मैच में कुछ छोटी-छोटी गलतियां कीं, जिसकी कीमत उसे गोल्ड मेडल गंवाकर चुकानी पड़ी.

India vs Pakistan

भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को गोल्ड मेडल जीता था (PIC Credit - X)

India vs Pakistan: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. भारत के हाथों मिली करारी हार का दर्द पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अभी भी सता रहा है. पाकिस्तान के बल्लेबाज हसन नवाज ने कहा है कि एशियन गेम्स के फाइनल में भारत के खिलाफ मिली हार का दर्द आज भी उनके मन में है. जापान में खेले गए गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 19 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

फाइनल में नवाज ने 51 गेंदों में 96 रनों की तूफानी पारी खेली थी, लेकिन वह पाकिस्तान को जीत नहीं दिला सके. नवाज ने कहा कि वह फाइनल हारने से अब भी निराश और दुखी हैं, क्योंकि उन्हें पूरा भरोसा था कि पाकिस्तान मुकाबला जीत सकता था. नवाज का मानना है कि पाकिस्तान की टीम ने मैच में कुछ छोटी-छोटी गलतियां कीं, जिसकी कीमत उसे गोल्ड मेडल गंवाकर चुकानी पड़ी.

विज्ञापन

फाइनल में भारत से हार पर झलका हसन नवाज का दर्द

पाकिस्तान के बल्लेबाज हसन नवाज ने कहा कि उन्हें भारत के खिलाफ एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले में मिली हार का दर्द अब भी उन्हें परेशान करता है. नवाज ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “फाइनल नहीं जीत पाने से मैं अब भी निराश और दुखी हूं. हमने छोटी-छोटी गलतियां कीं और इसकी कीमत चुकाई.” उन्होंने माना कि दुनिया की नंबर-1 टीम भारत के खिलाफ खेलना हमेशा से चुनौतीपूर्ण होता है.

उन्होंने आगे कहा कि, “व्यक्तिगत रूप से मैं अपने रनों से संतुष्ट हूं, लेकिन फाइनल हारना निराशाजनक था क्योंकि मुझे पूरा विश्वास था कि हम मैच जीत सकते हैं. मैं टीम की रणनीति के अनुसार बल्लेबाजी कर रहा था. मुझे पता था कि जसप्रीत बुमराह का सिर्फ एक ओवर बाकी था और वह एक गेंदबाज की कमी से जूझ रहे हैं. लेकिन रन चेज के दौरान टीम से कुछ गलतियां हुईं और मैच हाथ से निकल गया.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन, कहा- हम साथ मिलकर और भी…

भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए थे. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 61 रन और तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए. जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम की ओर से हसन नवाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 96 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के लगाए. हालांकि, नवाज की इस पारी के बावजूद पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी. बता दें कि, नवाज जब 4 रन पर थे, तब वैभव सूर्यवंशी ने उनका कैच छोड़ दिया था. इसके बावजूद भारत ने आखिरकार रोमांचक मुकाबला 19 रन से जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- क्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? न्यूजीलैंड सीरीज में भी नहीं मिला मौका

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ