T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में हर किसी की नजरें एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर टिकी हुई हैं. पाकिस्तान के बायकॉट वाले फैसले के बाद अब इस पूरे मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है. क्रिकबज के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार अब ये मामला पूरी तरह से अपने अंतिम चरण तक पहुंच चुका है और जल्द ही इसके ऊपर फैसला आ सकता है. तमाम मीटिंग के दौर के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब अपनी जिद छोड़ भारत के साथ हाई वोल्टेज मुकाबला खेलने के लिए लगभग तैयार हो चुका है. आईसीसी के साथ लाहौर में हुई मीटिंग के बाद अब मामला पाकिस्तान के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ के पास पहुंच चुका है, जो कि जल्द ही इस मुकाबले पर मुहर लगा सकते हैं.
🚨 The India-Pakistan row is set to reach a climax with PCB potentially climbing down from its initial stance of not facing India in the #T20WorldCup #INDvPAK pic.twitter.com/Nib7q4saCI
---विज्ञापन---— Cricbuzz (@cricbuzz) February 9, 2026
कब तक होगा इस मैच की आधिकारिक घोषणा?
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार इस पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ और पीसीबी चीफ मोहसिन नक़वी के बीच इस मसले पर एक बैठक होगी. इस बैठक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को हरी झंडी दिखाए जाने की उम्मीद है. 9 फरवरी हो चुकी है और इस मैच के लिए अब एक हफ्ते से भी कम समय का वक्त बचा है. ऐसे में जल्द ही इस बात को लेकर आधिकारिक ऐलान किया जाएगा. इस बात का ऐलान करने में देरी हर किसी के लिए नुकसानदायक ही होगी.
पाकिस्तान ने रखी बाइलेटरल सीरीज की मांग
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से भारत के खिलाफ बायकॉट के फैसले को वापस लेने के लिए कुछ मांगे भी रखी है. पाकिस्तान चाहता है कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेले. इसी के साथ पीसीबी ने तीनों देशों के बीच ट्राई सीरीज की मांग भी की है. आईसीसी की तरफ से पाकिस्तान की कितनी मांगे मानी गई है इस बात की अभी पुष्टि नहीं की जा सकती है. भारत के साथ सीरीज के लिए आईसीसी गारंटी नहीं दे सकता है क्योंकि इसके सभी अधिकार बीसीसीआई के पास हैं.










