---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

जल्द होंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह के हाथ पीले, सांसद प्रिया सरोज के साथ इस महीने लेंगे सात फेरे

Rinku Singh Marriage: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. उनकी शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. इससे पहले भी 2 बार उनकी शादी की तारीख तय की गई थी लेकिन क्रिकेट के बिजी शेड्यूल के चलते शादी नहीं हो पाई. आइए आपको भी बताते हैं कि कब होगी उनकी शादी

---खबर नीचे जारी है---

Rinku Singh Marriage: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह इन दिनों टीम इंडिया के साथ टी20 विश्व कप 2026 के स्क्वॉड का हिस्सा हैं. इसी बीच उनकी शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार क्रिकेट का बिजी सीजन खत्म होने के बाद जून के महीने में रिंकू सिंह शादी करने जा रहे हैं. 8 जून 2025 को उनकी सगाई समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ हुई थी. प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के जौनपुर से सांसद हैं. इससे पहले भी 2 बार शादी की तारीख तय की गई थी लेकिन व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के चलते कार्यक्रम हो नहीं पाया. 

सीमित मेहमानों के मौजूदगी में होगी शादी

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी उत्तर प्रदेश के काशी में होगी. रिंकू सिंह के भाई ने इस बात की जानकारी शेयर की है. विवाह समारोह सीमित मेहमानों के बीच किया जाएगा. शादी के समारोह में केवल परिवार और कुछ करीबी लोगों को ही बुलाया जाएगा. 

---खबर नीचे जारी है---

इससे पहले दोनों की सगाई काफी हाई प्रोफाइल हुई थी. लखनऊ में हुई सगाई में राजनीति और खेल जगत से जुड़े कई बड़े नाम शामिल हुए थे. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के साथ-साथ कई बड़े नाम नजर आए थे. शादी के बाद एक रिशेप्शन के कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जो कि अलीगढ़ में होगा.

टी20 विश्व कप खेल रहे रिंकू सिंह

रिंकू सिंह फिलहाल टीम इंडिया के साथ टी20 विश्व कप 2026 खेल रहे हैं. वो टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं और लगातार अपने प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत रहे हैं. इसके बाद उनको कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आईपीएल 2026 में खेलना है. 2 महीने आईपीएल खेलने के बाद वो जून के महीने में शादी करेंगे. जून के महीने को शादी के लिए इसलिए चुना गया है ताकि रिंकू किसी क्रिकेटिंग शेड्यूल में व्यस्त ना हों और शादी के लिए अच्छे से समय निकाल पाएं. 

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़िए- जम्मू कश्मीर ने रच डाला इतिहास, आकिब नबी की धाकड़ गेंदबाजी के दम पर पहली बार हासिल किया ये मुकाम

First published on: Feb 09, 2026 03:59 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola