Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

ICC ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी! भारत के खिलाफ मैच किया बायकॉट तो भुगतना होगा अंजाम

ICC Warns Pakistan: पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में मुकाबला नहीं खेलना भारी पड़ सकता है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार आईसीसी की तरफ से इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में अगर पाक टीम अभी भी इस फैसले पर अड़ी रहती है तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.

Author
Written By: Nikhil Updated: Feb 3, 2026 19:39
ICC warning for Pakistan
ICC warning for Pakistan

ICC Warns Pakistan: पाकिस्तान सरकार की तरफ से भारत के खिलाफ मैच को बायकॉट करने का आदेश जारी किया है. हालांकि, इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से आईसीसी को कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है. सामने आ रही ताजा जानकारी के अनुसार अब इस मामले में पाकिस्तान की मुसीबत बढ़ने वाली हैं. पीटीआई की खबर के मुताबिक आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेतावनी दी है. अगर वो भारत के खिलाफ मैच को बायकॉट करने के फैसले पर अड़ा रहता है तो मैच के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर जियो हॉटस्टार की तरफ से उसको कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. पीसीबी के सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है.

3.5 करोड़ डॉलर का होगा नुकसान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस कदम से बाड़ आर्थिक नुकसान भी हो सकता है. पीटीआई की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आईसीसी पाकिस्तान के सालाना रेवेन्यू का हिस्सा रोक सकता है. पाकिस्तान को भी इस बात का अंदाजा है. पीसीबी के सूत्र ने इसे लेकर बताया कि पीसीबी चीफ मोहसिन नक़वी इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ लगातार बातचीत में हैं. 

पीसीबी के सूत्र ने पीटीआई से बात करते हुए ये भी कहा, पाकिस्तान अगर अपने इसी फैसले पर अड़ा रहता है तो ब्रॉडकास्टर की तरफ से मुकदमा भी देखना पड़ा सकता है. दूसरी तरफ डीआरसी में जाने की कोशिश भी नाकाम रह सकती है. 

---विज्ञापन---

15 फरवरी को खेला जाना है मुकाबला

पाकिस्तान सरकार की तरफ से जारी की गई जानकारी के अनुसार वो इस बार टी20 विश्व कप में तो हिस्सा लेने के लिए तैयार है लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी के मैच को बायकॉट करेगी. पाकिस्तान की टीम अपने सभी मुकाबले भारत के साथ विवाद के चलते श्रीलंका में खेल रही है. टीम इंडिया के साथ मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है. पाक टीम अगर इस मैच में नहीं उतरती है तो उसको 2 अंक गंवाने होंगे. 

ये भी पढ़िए- पहली बार टी20 विश्व में खेलने उतरेंगे ये 5 खिलाड़ी, अकेले दम पर पलट सकते हैं हारी हुई बाजी

First published on: Feb 03, 2026 07:39 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.