Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

क्या फाइनल में प्लेइंग 11 से बाहर होंगे वरुण चक्रवर्ती? भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिए अपने इरादे

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भले ही वरुण चक्रवर्ती ने टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं, लेकिन वो बेहद महंगे साबित हुए हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में उन्हें ड्रॉप किया जाएगा या नहीं?

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Mar 8, 2026 11:21

Will Team India drop Varun Chakaravarthy: वरुण चक्रवर्ती ने सुपर-8 स्टेज के बाद से सिर्फ 4 विकेट लिए हैं. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में सबसे खराब नॉकआउट परफॉर्मेंस (64/1) में से एक दी. स्पिनर की गेंद को पूरे ग्राउंड में बुरी तरह पीटा गया, यहां मिस्ट्री स्पिनर की एक न चली.

प्लेइंग 11 से बाहर होंगे वरुण?

टी20 वर्ल्ड कप का सुपर-8 स्टेज शुरू होने के बाद से निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए, वरुण ने एक जरूरी मैच में भी इम्प्रेस नहीं किया. इससे ये सवाल उठता है कि क्या भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल के लिए उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर करने पर विचार करेगा?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल में अब तक कैसी रही टीम इंडिया की परफॉर्मेंस? यहां मिलेगी हार-जीत की पूरी लिस्ट

‘भारत वरुण को लेकर चिंतित नहीं है’

सूर्यकुमार यादव से फाइनल मैच से एक दिन पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मुश्किल सवाल पूछा गया था. तब भारतीय कप्तान ने जोर देकर कहा कि मैनेजमेंट चक्रवर्ती के परफॉर्मेंस को लेकर फिक्रमंद नहीं है. उन्हें अब भी लगता है कि वो उनके सबसे अच्छे स्पिनर हैं और फाइनल में अच्छा कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

कप्तान सूर्या का जवाब

सूर्यकुमार ने अहमदाबाद में रिपोर्टर्स से कहा, ‘वरुण का फॉर्म चिंता की बात नहीं है. हम (उसके बारे में) परेशान नहीं हैं; यह एक टीम स्पोर्ट है. हम गेम जीतने पर फोकस कर रहे हैं. हम (उसके परफॉर्मेंस) के बारे में ज्यादा नहीं सोचते; हमने मैच (इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल) जीता था. वो दुनिया का नंबर 1 बॉलर है; वह जानता है कि इस टीम को कैसे जिताना है. बदलाव हम कल देखेंगे.’

यह भी पढ़ें- Ind Vs NZ : T20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन के लिहाज से किसका पलड़ा भारी ? 1-20 ओवर की ऐसी है पूरी कहानी

अगर वरुण हटे, तो किसे मिलेगा मौका?

अगर टीम मैनेजमेंट मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को हटाने का फैसला लेता है, तो जाहिर सी बात है कि उनकी जगह भारतीय प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव को शामिल किया जाएगा, जिन्हें मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं.

First published on: Mar 08, 2026 11:21 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.