आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल में अब तक कैसी रही टीम इंडिया की परफॉर्मेंस? यहां मिलेगी हार-जीत की पूरी लिस्ट

Team India’s Performance in All ICC Tournament Finals: भारत इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे कामयाब टीमों में से एक रही है, 'मेन इन ब्लू' नियमित तौर पर आईसीसी टूर्नामेंट्स के खिताबी जंग का हिस्सा रहा है. टीम इंडिया ने अलग-अलग फॉर्मेट में 14 आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल खेले हैं, जिसमें 6 जीत, 7 हार और एक ज्वॉइंट विनर का खिताब मिला है. आइए एक नजर डालते हैं इन फाइनल्स के रिजल्ट्स पर.

ICC Trophy Final
1 / 14
ICC Trophy Final

Team India In ICC Tournament Finals: टीम इंडिया 15वीं बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है, ऐसे में क्रिकेट फैंस पुराने रिकॉर्ड्स को भी खंघाल रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि भारत ने पिछले 14 आईसीसी इवेंट के फाइनल में कैसी परफॉर्मेंस दी है.

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप 1983–जीत

वनडे वर्ल्ड कप 1983–जीत 2 / 14

भारत ने 1983 में लॉर्ड्स में मजबूत वेस्ट इंडीज को हराकर इतिहास रच दिया. कपिल देव की लीडरशिप में टीम इंडिया ने 183 के मामूली टोटल का कामयाबी से बचाव किया और अपना पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता, जिससे इंडियन क्रिकेट का माहौल हमेशा के लिए बदल गया.

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2000-हार

चैंपियंस ट्रॉफी 2000-हार 3 / 14

भारत नैरोबी में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा लेकिन न्यूजीलैंड से हार गया. क्रिस केर्न्स ने मैच विनिंग पारी खेली, जिससे टीम इंडिया अपना पहला चैंपियंस ट्रॉफी टाइटल नहीं जीत पाया. तब इस 'ट्रॉफी को आईसीसी नॉक आउट' कहा जाता था.

वनडे वर्ल्ड कप 2003-हार

वनडे वर्ल्ड कप 2003-हार 4 / 14

सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका में शानदार कैंपेन रहा लेकिन वो फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई. रिकी पोंटिंग की शानदार सेंचुरी की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने इतना बड़ा स्कोर बनाया जिसे भारत चेज नहीं कर सका.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2007-जीत

टी20 वर्ल्ड कप 2007-जीत 5 / 14

यंग टीम इंडिया ने एमएस धोनी की लीडरशिप में साउथ अफ्रीका में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था. पाकिस्तान के खिलाफ एक रोमांचक फाइनल में भारत ने पांच रन से जीत हासिल करके टाइटल जीता. तब इस ट्रॉफी को आईसीसी वर्ल्ड टी20 के नाम से जाना जाता था.

वनडे वर्ल्ड कप 2011-जीत

वनडे वर्ल्ड कप 2011-जीत 6 / 14

एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में अपने घर पर वर्ल्ड कप जीता. गौतम गंभीर की अहम इनिंग्स और मागी के आइकॉनिक छक्के ने एक यादगार जीत पक्की की. भारत ने ये खिताब 28 साल बाद जीता था.

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2013-जीत

चैंपियंस ट्रॉफी 2013-जीत 7 / 14

भारत ने बर्मिंघम में बारिश के दखल के बीच हुए फाइनल में मेजबान इंग्लैंड को 5 रन सेहराया. इस तरह एमएस धोनी सभी बड़ी आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने.

2014 टी20 वर्ल्ड कप 2014-हार

2014 टी20 वर्ल्ड कप 2014-हार 8 / 14

भारत इस टूर्नामेंट के फाइनल में बिना हारे पहुंचा लेकिन श्रीलंका से खिताबी जंग हार गया, क्योंकि कुमार संगकारा की शानदार इनिंग्स की वजह से श्रीलंका ने जीत हासिल की.

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017-हार

 चैंपियंस ट्रॉफी 2017-हार9 / 14

भारत को इंग्लैंड के ओवल में फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान से बुरी तरह हार मिली, जबकि टीम इंडिया टूर्नामेंट की फेवरेट थी. विराट कोहली एक बार फिर अपनी कप्तानी में आईसीसी टूर्नामेंट जिताने में नाकाम रहे.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-हार

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-हार 10 / 14

इंग्लैंड के साउथेम्प्टन में पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया. काइल जेमिसन को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया.

विज्ञापन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-हार

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-हार 11 / 14

इंग्लैंड के ओवल में फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दबदबा बनाया, जिससे भारत को लगातार दूसरे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में एक और हार मिली. तब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा थे.

वनडे वर्ल्ड कप 2023-हार

वनडे वर्ल्ड कप 2023-हार 12 / 14

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा था, लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में शिकस्त हासिल हुई. इस हार का दर्ज आज भी भारतीय क्रिकेट फैंस के जेहन में ताजा है.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2024-जीत

टी20 वर्ल्ड कप 2024-जीत 13 / 14

रोहित शर्मा की लीडरशिप में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक रोमांचक फाइनल जीता, और एक और टी20 वर्ल्ड कप टाइटल अपने नाम किया. फाइनल में विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 'मेन इन ब्लू' को 17 साल बाद ये खिताब हासिल हुआ.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025-जीत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025-जीत 14 / 14

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर एक और आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की. रोहित शर्मा को उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 'प्लेयर ऑफ द मैच' दिया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन