RCB के खिलाफ कैसा है वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड? पिछली बार 133+ के स्ट्राइक रेट से बनाए थे इतने रन

RR vs RCB: आईपीएल 2026 में आज (10 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. मैच से पहले यहां जानिए पिछली बार जब वैभव RCB के खिलाफ खेले थे, तो कितने रन बनाए थे?

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi

IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi vs RCB: आईपीएल 2026 में 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को मिल रहा है. वैभव अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाने जाते हैं. वह जब भी मैदान पर उतरते हैं, तो सबकी नजरें उन पर टिकी रहती हैं. आईपीएल 2026 में आज (10 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जाना है, जहां एक बार फिर वैभव अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. वैभव शानदार फॉर्म में हैं और फैंस को उनसे धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी. इससे पहले आइए जानते हैं RCB के खिलाफ कैसा है वैभव का रिकॉर्ड?

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में अब तक ठोक चुके हैं 122 रन

RR के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं और इस सीजन खेले पिछले 3 मैचों में करीब 249 के स्ट्राइक रेट से 122 रन ठोक दिए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 11 छक्के जड़े हैं, जो बताता है कि वो कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं. पिछले मैच में उन्होंने अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर 2 गगनचुंबी छक्के लगाकर साबित कर दिया कि वह किसी से कम नहीं हैं. ऐसे में अब RCB के खिलाफ भी टीम को उनसे एक धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

RCB के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड?

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में ही डेब्यू किया था और उस सीजन उन्होंने RCB के खिलाफ एक मैच खेला था. उस मैच में वैभव बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं रहे और 12 गेंदों पर 16 रन बनाए. भले ही वैभव ने छोटी पारी खेली, लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 133.33 का रहा और उन्होंने 2 छक्के भी जड़े. इसके बाद वह भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए. हालांकि, वैभव पिछले सीजन के मुकाबले अब ज्यादा परिपक्क हो गए हैं और किसी भी गेंदबाजी यूनिट की धज्जियां उड़ा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- धोनी के इस टैलेंट को कॉपी करना चाहते हैं प्रभसिमरन सिंह, आखिर क्या है PBKS के विकेटकीपर का अरमान?

वैभव सूर्यवंशी का IPL करियर

वैभव के IPL करियर की बात करें तो वह अब तक खेले 10 मैचों में करीब 219 के स्ट्राइक रेट से 374 रन बना चुके हैं. इस दौरान वैभव ने एक शतक और 2 अर्धशतक भी जड़े हैं. आईपीएल 2025 में वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों पर शतक लगाकर सबको चौंका दिया था. उनके बल्ले से अब तक 28 चौके और 35 छक्के निकले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ