KKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने कोलकाता के मुंह से छीनी जीत, लखनऊ ने आखिरी गेंद पर 3 विकेट से मारी बाजी

KKR vs LSG: आईपीएल 2026 में 9 अप्रैल को केकेआर अपना चौथा मैच खेलने के लिए उतरी थी, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीजन का तीसरा मैच खेला. एलएसजी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए केकेआर को आखिरी गेंद पर हरा दिया.

Cricket News - 2026-04-09T230523.115

KKR vs LSG: आईपीएल 2026 का कारवां 9 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स पहुंचा, जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुआ. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने के लिए उतरी केकेआर की ओर से अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन और रोवमैन पॉवेल ने शानदार बल्लेबाजी की. हालांकि ये बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जमा सके थे. वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने आखिरी ओवर गेंद पर बाजी मार ली.

विज्ञापन

कोलकाता ने बनाए 181 रन

कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान के बाद 181 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली, जबकि उनका साथ देने के लिए आए फिन एलन ने 8 गेंदों में 9 रन बनाए. इसके बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे अंगकृष रघुवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 33 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 45 रन बनाए. चौथे नंबर पर कैमरून ग्रीन ने भी 3 चौके और 1 छक्का की मदद से 24 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 24 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए. केकेआर की ओर से रिंकू सिंह ने खराब बल्लेबाजी की. वह 7 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए. लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी को 1-1 सफलता मिली.

विज्ञापन

एलएसजी ने दर्ज की रोमांचक जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएसजी को खराब शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 11 गेंदों में 15 रन बनाए, जबकि एडेन मार्करम के बल्ले से 15 गेंदों में 22 रन निकले. कप्तान ऋषभ पंत का भी बल्ला नहीं चला. उन्होंने 9 गेंदों में 10 रन बनाए. इसके बाद आयुष बदोनी ने 34 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. अंत में मुकुल चौधरी ने कोलकाता के मुंह से जीत छीन ली. उन्होंने 27 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए. इस तरह एलएसजी ने 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर आखिरी गेंद पर बाजी मार ली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ