IPL 2026 में अंपायरिंग पर खड़े हुए सवाल, दिग्वेश राठी के कैच पर सवाल, फिन एलन के साथ हुई बेईमानी?

Digvesh Rathi Catch Controversy: कोलकाता के बल्लेबाज फिन एलन के आउट होने पर बवाल मच गया है. दिग्वेश राठी ने उनको आउट करने के लिए बाउंड्री लाइन पर कैच लिया, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर सवाल खड़ा हो रहा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां देखें वीडियो

jacket (52)

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को आईपीएल 2026 में तीसरी हार का सामना करना पड़ा. लखनऊ के बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने अद्भुत पारी खेल टीम को जीत दिलाई. इस मैच के खत्म होने के बाद मैच के दौरान अंपायरिंग पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए. दिग्वेश राठी ने फिन एलन को आउट करने के लिए बाउंड्री लाइन पर एक कैच पकड़ा. इस कैच के ऊपर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. बीते दिन डेविड मिलर के एक शॉट का रीप्ले दिखाए बिना ही उसे चौका करार दे दिया गया जिसको लेकर भी अंपायरिंग पर सवालिया निशान बना हुआ था.

विज्ञापन

फिन एलन के साथ हुई बेईमानी?

लखनऊ सुपरजाइंट्स की तरफ से प्रिंस यादव गेंदबाजी कर रहे थे तो वहीं केकेआर के लिए सलामी बल्लेबाज फिन एलन बल्लेबाजी कर रहे थे. फिन एलन ने जोर से बल्ला घुमाया और गेंद हवा में गई और बाउंड्री लाइन के पास दिग्वेश राठी ने गेंद को शानदार तरीके से पकड़ लिया. उनका पैर बाउंड्री लाइन के बेहद करीब था लेकिन इसके बाद भी फील्ड अंपायर की तरफ से रिव्यू नहीं लिया गया और एलन को आउट करार दिया गया. इसमें गलती केकेआर की तरफ से भी हुई है. टीम के पास अंपायर के फैसले को चुनौती देने के लिए रिव्यू लेने का ऑप्शन था लेकिन उनकी तरफ से ऐसा नहीं किया गया. ऐसे में अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग खराब अंपायरिंग पर सवाल खड़े कर रहे हैं. 

विज्ञापन

फिन एलन का फ्लॉप शो जारी

कोलकाता की टीम ने फिन एलन को 2 करोड़ के प्राइज में टीम में शामिल किया था. न्यूजीलैंड के लिए टी20 विश्व कप में एलन ने तूफानी बल्लेबाजी की थी लेकिन केकेआर के लिए वो अभी तक बुरी तरह फ्लॉप नजर आए हैं. उन्होंने अब तक खेले 4 मैचों में महज 80 रन ही बनाए हैं. टीम के पास टिम सीफर्ट भी बेंच पर मौजूद हैं. ऐसे में अगर मैनेजमेंट बल्लेबाजी में बदलाव का सोच सकती है. सीफर्ट भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. फिलहाल केकेआर की टीम अपनी पहली जीत की तलाश कर रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ