Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

धोनी नहीं, सरफराज नहीं, ‘ये खिलाड़ी बनेगा CSK की रीढ़ की हड्डी’, IPL 2026 से पहले हुई बड़ी भविष्यवाणी

CSK In IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला सीजन काफी बुरा रहा था, लेकिन इस बार टीम में ऐसे-ऐसे खिलाड़ी साबित हुए हैं, जो इस हालात को पूरी तरह बदल सकते हैं. पूर्व क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने दावा किया है कि इस फ्रेंचाइजी ने एक ऐसा क्रिकेटर खरीदा है जो टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है.

Author
Edited By : Shariqul Hoda Updated: Mar 13, 2026 17:21
CSK Fans

Subramaniam Badrinath On Sanju Samson: भारत के पूर्व क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के नए स्टार संजू सैमसन को लेकर एक बड़ा दावा किया है. बता दें कि नया सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है. इस बार की नीलामी से पहले सैमसन को राजस्थान रॉयल्स (RR) से CSK में ट्रेड किया गया था.

संजू की तारीफ

बद्रीनाथ का मानना ​​है कि संजू सैमसन इस फ्रेंचाइजी की रीढ़ साबित होंगे और उनके लिए एक नए युग की शुरुआत करेंगे. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में आने से पहले सैमसन जबरदस्त फ़ॉर्म में हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए बहुत शानदार प्रदर्शन किया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- The Hundred Women 2026 में खेलेंगी ये 4 भारतीय क्रिकेटर्स, जानिए ऑक्शन में क्या रही इनकी कीमत

‘टीम की रीढ़ साबित होंगे’

बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘चेन्नई सुपरकिंग्स एक बड़ी फ्रेंचाइजी है और सैमसन से बहुत ज्यादा उम्मीदें होंगी. मुझे लगता है कि सीएके के लिए अब संजू सैमसन का दौर शुरू होने वाला है. वो बेहतरीन फ़ॉर्म और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ टीम में शामिल हो रहे हैं. ये एक बहुत बड़ी पॉजिटिव बात है. मुझे लगता है कि वो टीम की रीढ़ साबित होंगे.’

---विज्ञापन---

टी20 वर्ल्ड कप में जलवा

सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 5 मैचों में 80.25 की औसत और 199.37 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे. इनमें से दो अर्धशतक उन्होंने सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल में जड़े थे. उनकी इस ऐतिहासिक जीत में सैमसन ने बहुत अहम भूमिका निभाई थी.

‘CSK का मास्टरस्ट्रोक’

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने कहा कि सैमसन को ट्रेड करके टीम में शामिल करना सीएके का एक मास्टरस्ट्रोक था, जिससे टीम की कई अहम जरूरतें पूरी हो गई हैं – जिनमें भविष्य के कप्तान की जरूरत भी शामिल है. उन्होंने कहा, ‘बेशक, ये एक मास्टरस्ट्रोक है. इससे एक विकेटकीपर-बल्लेबाज की जरूरत पूरी हो गई है, और शायद भविष्य के कप्तान की जरूरत भी पूरी हो गई है. लेकिन अभी सफर काफी लंबा है.’चूंकि RR ने IPL 2025 के लिए सैमसन को ₹18 करोड़ में रिटेन किया था, इसलिए सीएसके को भी इस स्टार बल्लेबाज को उतनी ही सैलरी देनी होगी, क्योंकि उसने ट्रेड के जरिए सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है.

First published on: Mar 13, 2026 05:21 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.