jacket (45)

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद ‘फूट-फूट’ कर रोए डेविड मिलर, कप्तान अक्षर पटेल ने कराया चुप

IPL 2026 DC vs GT: गुजरात के खिलाफ मैच में डेविड मिलर के पास हीरो बनने का शानदार मौका था लेकिन आखिरी ओवर में वो इससे चूक गए. उनकी एक गलती के चलते टीम को मैच हारना पड़ा. इसके बाद वो काफी इमोशनल नजर आए.

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात के खिलाफ थ्रिलर मैच में 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवरों में 210 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगाया. दिल्ली के लिए केएल राहुल ने बेहतरीन 92 रनों की पारी खेली लेकिन उनकी पारी टीम के काम नहीं आ सकी. दिल्ली की टीम को जीत के लिए आखिरी 2 गेंदों पर 2 रनों की दरकार थी. डेविड मिलर के पार 19.5 गेंद पर सिंगल लेने का मौका भी था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. ओवर कॉन्फिडेंस के चक्कर में वो आखिरी गेंद पर हिट नहीं लगा पाए और कुलदीप यादव को जोस बटलर ने रन आउट कर दिया. 

विज्ञापन

ऐसे में इस हार का कसूरवार डेविड मिलर को कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा. इसके बाद वो काफी मायूस नजर आए. ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो रोते हुए नजर आ रहे हैं. मैदान पर भी वो काफी भावुक हो गए थे तो कप्तान अक्षर पटेल ने उनकी सराहना की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ