The Hundred Women 2026 में खेलेंगी ये 4 भारतीय क्रिकेटर्स, जानिए ऑक्शन में क्या रही इनकी कीमत

Indian Cricketers In The Hundred Women's 2026: भारत की 4 महिला क्रिकेटर 'द हंड्रेड' के 2026 सीजन में हिस्सा लेंगी, जो ग्लोबल वुमेन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों के बढ़ते असर को दिखाता है. 2 खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने पहले ही साइन कर लिया, जबकि 2 अन्य को नीलामी के दौरान खरीदा गया. हम यहां उन चार भारतीय प्लेयर्स की लिस्ट बताने जा रहे हैं.

Smriti Mandhana
1 / 6

भारतीय पुरुष क्रिकेटर्स को 'द हंड्रेड' में खेलने की इजाजत नहीं है, क्योंकि वो सिर्फ आईपीएल खेल सकते हैं, और किसी विदेश लीग का हिस्सा नहीं बन सकते. हालांकि भारतीय महिला खिलाड़ी बिग बैश लीग और द हंड्रेड में खेलती हैं.

विज्ञापन

स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना 2 / 6

स्मृति मंधाना फिर 'मैनचेस्टर सुपर जायंट्स' को रिप्रेजेंट करेंगी, जिन्होंने इस स्टाइलिश बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज को 90,000 पाउंड में साइन किया है. टूर्नामेंट की शुरुआत से ही मंधाना विदेशी खिलाड़ियों में सबसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों में से एक रही हैं. अपनी शानदार स्ट्रोकप्ले और पावरप्ले में हावी होने की क्षमता के लिए जानी जाने वाली मंधाना ने इससे पहले 'सदर्न ब्रेव' का हिस्सा थीं.

विज्ञापन

जेमिमा रोड्रिग्स

जेमिमा रोड्रिग्स 3 / 6

जेमिमा रोड्रिग्स को 'सदर्न ब्रेव' ने 60,000 पाउंड में साइन किया है. इस भारतीय महिला क्रिकेटर भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाज के तौर पर अपनी पहचान बनाई है, जो जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बना सकती हैं. उनकी जोरदार फील्डिंग और दबाव वाले हालात को संभालने की क्षमता उन्हें एक अहम खिलाड़ी बनाती है.

ऋचा घोष

ऋचा घोष 4 / 6

भारत की विकेटकीपर-बैटर ऋचा घोष को 'मैनचेस्टर सुपर जायंट्स' टीम ने द हंड्रेड ऑक्शन में 50,000 पाउंड में खरीदा है. घोष को महिला क्रिकेट में सबसे विस्फोटक 'फिनिशर्स' में से एक माना जाता है. वो वनडे वर्ल्ड कप 2025 भारत की चैंपियन टीम का हिस्सा भी रहीं.

विज्ञापन

दीप्ति शर्मा

दीप्ति शर्मा 5 / 6

  टीम इंडिया की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को काव्या मारन की टीम सनराइजर्स लीड्स ने द हंड्रेड ऑक्शन में 27,500 पाउंड में खरीदा. इनकी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी और मिडिल ऑर्डर में भरोसेमंद बल्लेबाजी उन्हें इस खेल की सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक बनाती है. अब देखना होगा कि इस टूर्नामेंट में वो क्या कमाल दिखाती हैं.

कब होगा ‘द हंड्रेड वुमेन’?

कब होगा ‘द हंड्रेड वुमेन’? 6 / 6

आमतौर पर हर साल महिलाओं की ‘द हंड्रेड’ लीग अगस्त और सितंबर महीने में आयोजित की जाती है. चूंकि इस बार 4 भारतीय महिला खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में शामिल हैं, तो इंडियन क्रिकेट फैंस में इसका इंतजार जरूर होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन