DC vs GT: डेविड मिलर की इस गलती ने डुबाई दिल्ली कैपिटल्स की ‘लुटिया’, जीत के करीब आकर भी मिली निराशा

IPL 2026 DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को गुजरात के खिलाफ मैच में करीबी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टीम को डेविड मिलर की एक गलती का खामियाजा भुगतना पड़ा. टीम के जीत के बेहद करीब थी ऐसे में अगर मिलर एक गलती नहीं करते तो DC की टीम हार से बच सकती थी. क्या थी उनकी गलती आइए आपको भी बताते हैं.

jacket (38)

IPL 2026 DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हाईवोल्टेज रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. इस करीबी मुकाबले में दिल्ली की टीम को अपने ही घर में इस सीजन की पहली हार मिली तो वहीं गुजरात ने इस जीत से अपना खाता खोला. दिल्ली कैपिटल्स के पास इस मैच में जीत हासिल करने का शानदार मौका था लेकिन डेविड मिलर की एक गलती टीम पर भारी पड़ गई. अगर वो आखिरी ओवर के दौरान एक रन दौड़ के ले लेते तो टीम इस मैच को बचा सकती थी. चलिए आपको भी बताते हैं मिलर की इस गलती के बारे में.

विज्ञापन

मिलर ने सिंगल लेने से किया मना

डेविड मिलर को इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए चोट लगी थी, जिसके चलते वो काफी दर्द में भी नजर आए थे. हालांकि चोट के बावजूद भी उन्होंने दिल्ली के लिए बल्लेबाजी करते हुए मैच को आखिरी गेंद तक ले गए. टीम को आखिरी 3 गेंदों पर 8 रनों की जरूरत थी तब मिलर ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर छक्का जड़ा. इसके बाद अब 2 गेंदों में 2 रन की दरकार थी तो पांचवीं गेंद पर मिलर ने सिंगल लेने से मना कर दिया. उनके इस फैसले से हर कोई हैरान नजर आया. ऐसे में अब टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन चाहिए थे लेकिन प्रसिद्ध की स्लोअर बाउंसर को वो समझ नहीं पाए बटलर ने कुलदीप को रन आउट कर दिया. अगर मिलर एक रन ले लेते तो स्कोर बराबर हो जाता.

विज्ञापन

मिलर ने खेली तूफानी पारी

डेविड मिलर भेल ही इस मैच में टीम को जीत नहीं दिला पाए हों लेकिन उन्होंने एक कमाल की पारी खेली. दिल्ली की बल्लेबाजी के दौरान 13वें ओवर में मिलर को उंगली में चोट लगी, जिसके चलते वो रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए. उस समय वो 12 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे. इसके बाद पारी के 17वें ओवर में उन्हें दोबारा मैदान पर उतरना पड़ा जब ट्रिस्टन स्टब्स रन आउट हो गए. उन्होंने इस मैच में 20 गेंदों में 41 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 3 चौके तो वहीं 3 छक्के जड़े. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ