IPL 2026 में आज KKR vs LSG का मैच, जानें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल

IPL 2026 KKR vs LSG: कोलकाता की टीम का समाना इस बार ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स से होने वाला है. ये मुकाबला ईडन गार्डन्स के मैदान पर होगा. इस मैच के पिच कैसी होगी और दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड के आंकड़े कैसे हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स

jacket (46)

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 15वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच में कोलकाती की टीम अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी तो वहीं लखनऊ की टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैदान पर पिछला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था. ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि कहीं इस बार भी बारिश विलेन ना बन जाए. तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच से जुड़ी हर बड़ी डिटेल.

विज्ञापन

KKR vs LSG मैच में कैसी होगी पिच रिपोर्ट?

9 अप्रैल को KKR vs LSG का मुकाबला ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा. यहां की पिच की बात करें तो टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करेगी तो फायदे में रहेगी. बल्लेबाजों के लिए इस पिच पर काफी रन होंगे. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों के लिए भी पिच मददगार साबित हो सकती है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

KKR vs LSG मैच में कैसा रहेगा मौसम?

इस मैदान पर पंजाब और कोलकाता के बीच का पिछला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हुआ था लेकिन इस मैच के समय बारिश की आशंका नहीं है. मैच के वक्त आसमान साफ रहने की उम्मीद होगी. ऐसे में फैंस के लिए ये एक अच्छी खबर है कि वो मैच को पूरा देख पाएंगे.

KKR vs LSG हेड टू हेड आंकड़े

कोलकाता और लखनऊ के बीच अब तक 6 बार मैच खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है. अब तक खेले गए 6 मैचों में से 4 बार लखनऊ ने बाजी मारी है तो वहीं केवल 2 बार कोलकाता की टीम जीत दर्ज कर पाई है. अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता इस आंकड़े में सुधार करना चाहेगी.

विज्ञापन

कहां देख पाएंगे KKR vs LSG लाइव स्ट्रीमिंग?

इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा. टीवी पर मैच को देखने के लिए स्टार स्पोर्ट चैनल लगाइए तो वहीं ओटीटी पर इसका लुत्फ उठाने के लिए जियो हॉटस्टार पर जाइए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ