DC vs LSG: गुजरात टाइटंस ने रोका दिल्ली कैपिटल्स का विजयरथ, डेविड मिलर की तूफानी पारी गई बेकार

Delhi Capitals vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 में 8 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत हुई थी. इस मैच में गुजरात की ओर से 3 अर्धशतक लगे. कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर और वॉशिंगटन सुंदर ने बल्लेबाजी में महफिल लूटी. दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की

Cricket News - 2026-04-08T230256.886

Delhi Capitals vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 में मैच नंबर 14 दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर बनाया था. गुजरात की ओर से जोस बटलर और शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने भी लोअर मिडिल ऑर्डर में अर्धशतक जमाया था. वहीं, दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. इसके बाद डेविड मिलर ने तूफानी पारी खेली, हालांकि आखिरी गेंद पर गुजरात ने मुकाबला 1 रन से जीत लिया.

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस ने बनाया विशाल स्कोर

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए थे. साई सुदर्शन 7 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए थे. इसके बाद शुभमन गिल और जोस बटलर ने अर्धशतकीय साझेदारी की थी. शुभमन गिल ने 45 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 70 रन बनाए थे, जबकि जोस बटलर ने 27 गेंदों में 52 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके के अलावा 5 छक्के अपने नाम किए. लोअर मिडिल ऑर्डर में वॉशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों में 55 रन बनाए. उन्होंने भी धुआंधार अंदाज में 6 चौके और 2 छक्के जड़े. इस तरह गुजरात ने विशाल स्कोर बनाया.

विज्ञापन

ऐसी रही दिल्ली की बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी दिल्ली कैपिटल्स को पाथुम निसांका और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत दिलाई. निसांका ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने भी लाजवाब बल्लेबाजी की. उन्होंने 52 गेंदों में 92 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके के अलावा 4 छक्के शामिल थे. इसके बाद नितीश राणा खासा प्रभावित नहीं कर सके. उन्होंने 6 गेंदों में 5 रन बनाए. जबकि समीर रिजवी का आज खाता नहीं खुल सका. आखिरी गेंद पर दिल्ली को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे. क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे डेविड मिलर एक भी रन नहीं बना सके और इस तरह गुजरात ने 1 रन से मुकाबला जीत लिया. दिल्ली 20 ओवर में 209/8 रन बना सकी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ