News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Sourav Ganguly: इंग्लैंड टीम पर टेस्ट सीरीज खेलने गई टीम इंडिया के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं हैं. दोनों ही दिग्गज रेड बॉल से संन्यास ले चुके हैं. अब वो सिर्फ वनडे पर फोकस कर रहे हैं. दोनों का अगला मिशन 2027 में होने वाला वनडे विश्व कप है. फैंस ये मानकर चल रहे हैं रो-को इस टूर्नामेंट पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं, हालांकि अभी इसमें पूरे-पूरे 2 साल का वक्त है. ऐसे में सवाल है कि क्या रोहित-विराट खुद को फिट रख पाएंगे और टीम इंडिया में सलेक्ट होंगे? इस सवाल के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भी माना कि यह इतना आसान नहीं होने वाला.
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का कहना है कि रोहित-कोहली के लिए फिट बने रहना और विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बना पाना आसान नहीं होगा.
गांगुली ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में रोहित-विराट के वनडे विश्व कप 2027 में खेलने पर कहा ‘हम सभी को समझना होगा कि हर किसी की तरह एक दिन खेल उनसे दूर हो जाएगा और वह खेल से दूर हो जाएंगे. साल में सिर्फ 15 मैच खेलना, यह आसान नहीं होगा.’ कोहली का मानना है कि वनडे विश्व कप तक भारत को 27 एकदिवसीय मैच खेलना है, मतलब हर साल औसतन 15 मुकाबले, इतन कम मैचों में फिटनेट और फॉर्म बनाए रखना आसान नहीं होगा.
VIDEO | Former India cricket captain Sourav Ganguly (@SGanguly99), when asked whether Virat Kohli (@imVkohli) and Rohit Sharma (@ImRo45) can continue playing only ODIs and still maintain their fitness, said:
“It won’t be easy, fifteen games a year. I’ve got no advice. I think… pic.twitter.com/CLlUVSN39g
— Press Trust of India (@PTI_News) June 22, 2025
वनडे फॉर्मेट में बढ़िया बैटिंग करने वाले गांगुली से पूछा गया कि वो रोहित और कोहली को क्या सलाह देना चाहेंगे? इस पर उन्होंने कहा, मैं कोई सलाह नहीं दूंगा. मुझे लगता है कि वे अपने खेल को बखूबी समझते हैं. वे ही फैसला लेंगे. बता दें कि कोहली और रोहित शर्मा ने मिलकर वनडे में 25,000 रन बनाए हैं. जिसमें 83 इंटरनेशनल शतक हैं.
दरअसल, साल 2027 में वनडे विश्व कप होना है. टी20 और टेस्ट को अलविदा कह चुके रोहित-विराट के पास हर साल 15 वनडे मैच ही होंगे. अगला वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाला है. उस साल तक कोहली 38 साल के हो जाएंगे जबकि रोहित की उम्र 40 के करीब होगी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यह दोनों दिग्गज कैसे तैयारियों को अंजाम देते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।