एशियन गेम्स 2026 में इन 15 खिलाड़ियों को इंडिया B टीम में मिल सकता है मौका, गायकवाड़ के मिलेगा बड़ा मौका!

Asian Games 2026: आईपीएल 2026 के अंत में ही चयनकर्ताओं ने एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया था. अब उस टीम में बदलाव के बारे में सोचा जा रहा है. बीसीसीआई अब इस टूर्नामेंट में अपनी बी टीम को भेजने का बेहद अहम फैसला कर सकती है.

Team India

एशियन गेम्स में टीम इंडिया अपनी B टीम को भेजने का कर सकती है फैसला (Pic Credit- ANI)

Asian Games 2026: सितंबर 19 से लेकर अक्टूबर 4 के बीच जापान में एशियन गेम्स 2026 खेला जाना है. टीम इंडिया ने पहले इस टूर्नामेंट में अपनी मुख्य टीम को भेजने का फैसला किया था. जिसके कारण ही टीम का ऐलान भी हो गया था. लेकिन टूर्नामेंट में क्रिकेटरों को मिल रही सुविधा से बीसीसीआई बिल्कुल भी खुश नहीं है. ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड अब एशियन गेम्स 2026 में अपनी बी टीम को भेजना चाहती है. ऐसी स्थिति में चयनकर्ता अब एक नई टीम का ऐलान कर सकते हैं. जहां पर ऋतुराज गायकवाड़ को भी मौका मिल सकता है. 

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़ को मिल सकती है कप्तानी 

पिछली बार जब टीम इंडिया ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. उस समय टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई थी. अब अगर बोर्ड ने फैसला किया कि बी टीम दोबारा भेजनी है, तो गायकवाड़ को दोबारा जिम्मेदारी देकर भेजा जा सकता है. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी को इस टूर्नामेंट में भी भेजा जा सकता है. जिससे बड़े टूर्नामेंट में खेलने का अनुभव उन्हें मिल सके. 

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल वनडे फॉर्मेट में अब नजर आते हैं, जिसके कारण ही उन्हें इस टीम में मौका नहीं दिया जा सकता है. उनकी जगह बैकअप सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में प्रभसिमरन सिंह को भेजा जा सकता है. वहीं ध्रुव जुरेल को मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका सौंपी जा सकती है. टेस्ट में अपनी जगह पक्की कर रहे देवदत्त पडिक्कल को भी इस टूर्नामेंट के लिए मुख्य टीम में भेजा जा सकता है. 

क्रुणाल पांड्या का हो सकता है कमबैक 

मध्यक्रम में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को मौका मिल सकता है. वहीं उनका साथ देने के लिए रिंकू सिंह और रियान पराग को भी इस टीम में चुना जा सकता है. वहीं स्पिन ऑलराउंडर के रूप में क्रुणाल पांड्या को कमबैक करने का चांस दिया जा सकता है. पांड्या ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया था. इसके अलावा विप्रज निगम को भी एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम में चुना जा सकता है. 

विज्ञापन

गेंदबाजी में देखें तो रवि बिश्नोई को स्पिन गेंदबाज के रूप में चांस दिया जा सकता है. वो फिलहाल वनडे और टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. ऐसी स्थिति में बात तेज गेंदबाजी की करें तो मयंक यादव और अशोक शर्मा को लगातार चांस दिया जा सकता है. वहीं प्रिंस यादव को गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है. वहीं बाएं हाथ के गेंदबाज के रूप में खलील अहमद का भी कमबैक हो सकता है. 

विज्ञापन

कुछ ऐसी हो सकती है इंडिया की बी टीम 

वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रियान पराग, क्रुणाल पांड्या, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, अशोक शर्मा, प्रिंस यादव, खलील अहमद. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ