Women's Asia Cup 2026 Points Table: थाईलैंड को रौंदकर टॉप पर पहुंची भारतीय टीम, जानिए अन्य टीमों का हाल

वुमेंस एशिया कप में भारत ने अपने पहले मैच में शानदार जीत हासिल की है. टीम इंडिया ने थाईलैंड को 94 रनों से हराया. गेंदबाजों को जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. अंक तालिका में भी अब भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हो गई है.

Women's Asia Cup 2026 Points Table

वुमेंस एशिया कप 2026 की अंक तालिका (Image: Instagram/indiancricketteam)

Women’s Asia Cup 2026 Points Table: वुमेंस एशिया कप दुबई में शुरू हो चुका है. भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में थाईलैंड को 94 रनों से मात दी. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए. शेफाली वर्मा ने 36 गेंदों में 64 रनों की धमाकेदार पारी खेली. थाईलैंड की टीम 65 रनों पर ही सिमट गई. भारतीय गेंदबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. थाईलैंड ने अपने पहले मुकाबले में हांगकांग को मात दी थी. टीम इंडिया इस जीत के साथ ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है. वहीं थाईलैंड की करारी हार की वजह से नेट रन रेट गिर गया है.

विज्ञापन

वुमेंस एशिया कप ग्रुप-A पॉइंट्स टेबल

ग्रुप-A में चार टीमें हैं. भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग की टीमें आपस में भिड़ रही हैं. भारत और थाईलैंड ने अपना पहला मैच जीता है. हांगकांग को एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान ने अभी अपने अभियान की शुरुआत नहीं की है. थाईलैंड दो मैच खेल चुका है लेकिन भारत से हारने के बाद उसकी स्थिति थोड़ा खराब हो गई है.

विज्ञापन
टीममैचजीतहारनो रिजल्टनेट रन रेटपॉइंट्स
भारत11004.7002
थाईलैंड2210-2.2002
पाकिस्तान000000
हांगकांग1010-0.3000

ये भी पढ़ें: वुमेंस एशिया कप 2026 में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बनी बल्लेबाज

वुमेंस एशिया कप ग्रुप-B पॉइंट्स टेबल

ग्रुप-B में भी चार टीमें हैं. श्रीलंका, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और यूएई की टीमें एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं. अभी तक इस ग्रुप में एक ही मुकाबला खेला गया है. श्रीलंका ने यूएई को पहले मैच में हराकर अपनी स्थिति अंक तालिका में मजबूत कर ली है. श्रीलंका टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार भी है.

विज्ञापन
टीममैचजीतहारनो रिजल्टनेट रन रेटपॉइंट्स
श्रीलंका11006.2632
बांग्लादेश000000
इंडोनेशिया000000
यूएई1010-6.2630

क्या भारत को मिलेगी पाकिस्तान से टक्कर?

वुमेंस एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित हैं. दोनों टीमों के बीच 5 सितंबर को दुबई में मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया काफी मजबूत है. पहले मैच में बल्लेबाजों ने जरूर निराश किया लेकिन टीम इसमें सुधार करेगी. पाकिस्तान ने भी एशिया कप में जबरदस्त प्रदर्श करने के लिए कमर कस ली है. इस बार पाकिस्तान की वुमेंस टीम ने मेंस के साथ प्रैक्टिस मैच खेले हैं. देखना होगा कि इसका नतीजा क्या रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ