US Open 2026 में बड़ा उलटफेर, नोवाक जोकोविच पहले राउंड में हारकर बाहर

यूएस ओपन 2026 में नोवाक जोकोविच को बड़ा झटका लगा है. वो पहले राउंड में हारकर बाहर हो गए हैं. उनकी हार से फैंस भी चौंक गए. अर्जेंटीना के मैरियानो नवोने ने अपने करियर की बड़ी जीत हासिल की है.

Novak Djokovic

नोवाक जोकोविच को लगा बड़ा झटका (Photo: X/US Open Tennis)

Novak Djokovic Loses In Opening Round: यूएस ओपन 2026 की शुरुआत नोवाक जोकोविच के लिए बेहद खराब रही है. जोकोविच ने टूर्नामेंट से पहले 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की हुंकार भरी थी. हालांकि उनका सपना टूट गया है. वो पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गए हैं. आप जानते हैं कि जोकोविच का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. उनकी हार से फैंस भी चौंक गए हैं. जोकोविच को अर्जेंटीना के मैरियानो नवोने के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. नवोने ने बड़ा उलटफेर किया है.

विज्ञापन

नोवाक जोकोविच को लगा झटका

मैरियानो नवोने ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की है. उन्होंने जोकोविच को 7-6, 5-7, 6-4, 2-6, 6-1 से हराया. जोकोविच को मैच के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. वो गर्मी से जूझते हुए दिखे. वो बार-बार बर्फ की थैली अपने सिर पर रख रहे थे. जोकोविच पूरी तरह से फिट भी नहीं लग रहे थे.

विज्ञापन

तीसरे सेट के छठे गेम के बाद तो जोकोविच हालत और ज्यादा खराब हो गई. वो उल्टी करने लग गए थे. फिजियो और मेडिकल टीम ने उनकी जांच की और दवाई दी. आखिरी सेट में तो जोकोविच अपने आंसू नहीं रोक पाए. वो भावुक होकर रोने लग गए थे. मैरियानो नवोने ने जोकोविच की खराब स्थिति का भरपूर फायदा उठाया. उन्होंने पांचवां सेट आसानी से 6-1 से जीत लिया.

विज्ञापन

नोवाक जोकोविच की वापसी

हालत खराब होने के बावजूद नोवाक जोकोविच ने मैच में वापसी की कई बार कोशिश की. उन्होंने आसानी से हार नहीं मानी. जोकोविच ने पहला सेट टाइब्रेक से गंवाया. उन्होंने दूसरा सेट 7-5 और तीसरा सेट 6-4 से अपने नाम किया. उस समय लगा कि जोकोविच ने लय हासिल कर ली है. मैरियानो नवोने ने चौथे सेट में खूब दम लगाया और 6-2 से जीत लिया. इसके बाद जोकोविच मुकाबले में पीछे ही रहे.

वुमेंस डिवीजन में भी हुआ उलटफेर

विमेंस सिंगल में भी बड़ा उलटेफर देखने को मिला है. दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं बारबोरा क्रेजसिकोवा को उज्बेकिस्तान की कामिला रखीमोवा ने हरा दिया. क्रेजसिकोवा टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. कामिला ने क्रेजसिकोवा को 7-6 (4), 6-2 से मात दी. जेसिका पेगुला और जैस्मिन पाओलिनी को पहले दिन बड़ी सफलता मिली. दोनों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले राउंड में एंट्री कर ली है. ये दोनों खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ