तिलक वर्मा ने दलीप ट्रॉफी में दिखाया दम, नॉर्थ जोन के खिलाफ बनाया शानदार अर्धशतक

दलीप ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल नॉर्थ जोन बनाम साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में तिलक वर्मा ने साउथ जोन की कप्तानी संभालते हुए अर्धशतक जमा दिया. उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

तिलक वर्मा दलीप ट्रॉफी में बल्लेबाजी करते हुए/ Image Source; Screengrab/ BCCI

तिलक वर्मा दलीप ट्रॉफी में बल्लेबाजी करते हुए/ Image Source; Screengrab/ BCCI

नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 में मुकाबला खेला जा रहा है. 30 अगस्त से मुकाबला खेला जा रहा है. नॉर्थ जोन और साउथ जोन की टीम आमे सामने हैं. ये मुकाबला बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में खेला जा रहा है. साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने दूसरे दिन शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और नॉर्थ जोन के गेंदबाजों का बुरा हाल कर दिया. उन्होंने धैर्य के साथ बल्लेबाजी का परिचय दिया और महफिल लूट ली.

विज्ञापन

तिलक वर्मा ने जड़ा धांसू अर्धशतक

साउथ जोन की ओर से तिलक वर्मा ने 176 गेंदों में 65 रनों की पारी खेल दी है. वह अभी भी क्रीज पर नाबाद हैं. खास बात ये है कि तिलक ने अब तक केवल 1 चौका अपने नाम किया है. इसके अलावा उन्होंने सभी रन सिंगल और डबल लेकर बनाए हैं. तिलक आमतौर पर सफेद गेंद क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं. लेकिन उन्होंने रेड बॉल में भी शानदार बल्लेबाजी कर ये साबित कर दिया कि वह तीनों ही प्रारूप में अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं और बड़ी पारियां भी खेल सकते हैं.

विज्ञापन

साउथ जोन ने बनाई बढ़त

नॉर्थ जोन ने पहली पारी में पहले दिन 59.1 ओवर में 195 रन बनाए थे. नॉर्थ जोन की ओर से कामरान इकबाल ने 182 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा सनत सांगवान ने 19 गेंदों में 10 रन बनाए थे. वहीं, आयुष दोसेजा के बल्ले से 30 गेंदों में 23 रनों की पारी निकली थी. इसके अलावा कन्हैया वधावन ने 63 गेंदों में 35 रन बनाए थे.

195 रनों के जवाब में उतरी साउथ जोन ने 79 ओवर में 218/5 रन बनाकर 23 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. साउथ जोन को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. उन्होंने 39 गेंदों में 5 और नारायण जगदीशन ने 63 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली थी. तिलक वर्मा के अलावा साउथ जोन की ओर से श्रेयस गोपाल भी अर्धशतकीय पारी खेलकर नाबाद हैं. वह 153 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेलकर नाबाद हैं.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे के खिलाफ तिलक का शानदार प्रदर्शन

जिम्बाब्वे के खिलाफ तिलक वर्मा ने हाल ही में भारतीय टीम की ओर से हिस्सा लिया था. उन्होंने पहले मैच में नाबाद 6 और दूसरे मैच नाबाद 60 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा आखिरी मैच में भी उन्होंने नाबाद 11 रन बनाए थे. उन्होंने तीनों मैच में 77 रन बनाए और खास बात ये है कि वह तीनों ही मैच में वह नाबाद रहे. तिलक लगातार भारतीय टी-20 टीम के लिए भी अपने बल्ले से दमखम दिखा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ