---विज्ञापन---

क्रिकेट

सुपर-8 से पहले पाकिस्तानी दिग्गज ने बनाया अपनी ही टीम का मजाक, प्लेइंग 11 के लिए लिया गली क्रिकेटर्स का नाम

Saqlain Mushtaq Names Special Pakistan Playing 11: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था, तब से उनका अपने ही मुल्क में मजाक उड़ रहा है.

Author Written By: Shariqul Hoda Updated: Feb 20, 2026 07:17
Pakistan Cricket Team

Saqlain Mushtaq Trolls Pakistan Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान में अभी भी बौखलाहट का माहौल है. अब उनके ही दिग्गज प्लेयर अपनी नेशनल क्रिकेट टीम का मजाक उड़ा रहे हैं. भले ही ‘मेन इन ग्रीन’ टूर्नामेंट के सुपर-8 में पहुंच गई हो, लेकिन अपने ही मुल्क के लोगों को उनसे ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं. ‘मेन इन ब्लू’ ने अपने पड़ोसी टीम को 61 रनों से मात दी थी.

सकलैन की स्पेशल प्लेइंग 11

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने एक टीवी शो के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम को खास अंदाज में ट्रोल किया है. जब उनसे पूछा गया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सलमान अली आगा एंड कंपनी की प्लेइंग 11 क्या होगी, तो इस पर उन्होंने असल खिलाड़ियों की जगह गली क्रिकेटर्स का नाम लिया. उन्होंने कहा, ‘मेरे जो 11 हैं, वो ये हैं जी… चीदा, मीदा, बाला, कू, फीमा, छीमा, हीरा, निक्कू, मोटू, टोनी, बिल्लू नंबर 11 के लिए, और 12वें खिलाड़ी पप्पू होंगे. जितनी खिचड़ी मच चुकी है, तो ऐसे में इन्हें ट्राई कर लेना चाहिए.’

---विज्ञापन---

जमकर लगे ठहाके

पूर्व पाक स्पिन की इस बात पर पूरे स्टूडियो में ठहाके लगना शुरू हो गए. एंकर ने हंसते हुए कहा कि ये बातें रिकॉर्ड हो गई हैं. अगर किसी को ये प्लेइंग 11 ट्राई नहीं भी करना है, फिर भी कम से कम नाम तो लिख लें, इन नामो को टीम मैनेजमेंट के पास भेज देना चाहिए, शायद इन्हें खिला भी लिया जाए. इस बात से अंदाजा लगाना चाहिए कि ‘सैकू भाई’ एक हेड कोच के तौर पर कितना होमवर्क करते हैं.

---विज्ञापन---

टी20 वर्ल्ड कप 2026- सुपर 8 के लिए पाकिस्तान का पूरा शेड्यूल

तारीखमैचवेन्यूवक्त (IST)
21 फरवरी 2026न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तानआर प्रेमादासा स्टेडियम, कोलंबोशाम 7:00 बजे
24 फरवरी 2026इंग्लैंड बनाम पाकिस्तानपल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडीशाम 7:00 बजे
28 फरवरी 2026श्रीलंका बनाम पाकिस्तानपल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडीशाम 7:00 बजे

पाकिस्तान की पूरी टीम

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेट कीपर), सैम अयूब, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.

First published on: Feb 20, 2026 07:00 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.