---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Sher-e-Punjab T20: शुभमन-अभिषेक नहीं, सनवीर सिंह बने लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, जानिए कैसा रहा है प्रदर्शन

Sanvir Singh: शेर-ए-पंजाब T20 लीग के प्लेयर ऑक्शन का समापन हो गया है. ऑलराउंडर सनवीर सिंह इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा से भी ज्यादा पैसे मिलेंगे.

---विज्ञापन---

Sanvir Singh: शेर-ए-पंजाब T20 लीग के प्लेयर ऑक्शन का हाल ही में आयोजन हुआ. इसमें कई बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगी. फाजिल्का फाल्कन्स ने इसी बीच सभी को हैरान करते हुए ऑलराउंडर सनवीर सिंह को 13.20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया. सनवीर शेर-ए-पंजाब T20 लीग में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह और प्रभसिमरन सिंह जैसे बड़े खिलाड़ियों से भी महंगे साबित हुए हैं. बता दें कि शेर-ए-पंजाब T20 लीग की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है.

सनवीर सिंह रहे शेर-ए-पंजाब T20 के सबसे महंगे खिलाड़ी

ऑक्शन शुरू होने से पहले कुछ मार्की खिलाड़ियों को टीमों ने 10 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ लिया था. टीमों का पर्स 45 लाख रुपये रखा गया था. शुभमन गिल को फाजिल्का फाल्कन्स ने 10 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था, वहीं अमृतसर सूरमास ने अभिषेक शर्मा को 10 लाख में अपनी टीम में जगह दी थी. प्लेयर ऑक्शन में नमन धीर को अमृतसर सूरमास ने 10 लाख रुपये में खरीदा, वहीं सनवीर सिंह अन्य सभी खिलाड़ियों से महंगे साबित हुए. गिल की फ्रेंचाइजी ने उन्हें 13.20 लाख रुपये में अपनी टीम में जगह दी है. वह इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे.

---विज्ञापन---

सनवीर सिंह का कैसा रहा है प्रदर्शन?

लुधियाना के सनवीर सिंह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं. अब तक सनवीर ने अपने T20 करियर में 46 मैच खेले हैं और 560 रन बनाए हैं. उनका औसत 32.94 का रहा है और उन्होंने 180.06 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. वह IPL 2023 और 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा भी रहे थे.

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, शुभमन गिल खेलेंगे पहला टेस्ट, भारतीय कोच ने दिया बड़ा अपडेट

---विज्ञापन---

शेर-ए-पंजाब T20 लीग के पांच सबसे महंगे खिलाड़ी

  • सनवीर सिंह: फाजिल्का फाल्कन्स (13.20 लाख रुपये)
  • नमन धीर: अमृतसर सूरमास (10 लाख रुपये)
  • अनमोल मल्होत्रा: जालंधर वॉरियर्स (6.2 लाख रुपये)
  • सुखदीप बाजवा: जालंधर वॉरियर्स (6 लाख रुपये)
  • आयुष गोयल: मोहाली किंग्स (4.6 लाख रुपये)

शेर-ए-पंजाब T20 लीग का शेड्यूल

शेर-ए-पंजाब T20 लीग की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है और यह टूर्नामेंट 13 सितंबर 2026 तक चलेगा. न्यू चंडीगढ़ के PCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इन मैचों का आयोजन किया जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 27 मैच खेले जाएंगे, जिनमें कुछ डबल हेडर्स भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:- 6 गेंदों में 6 छक्के… वनडे कप में टोबी एल्बर्ट ने मचाया तहलका, खेली 86 रनों की धमाकेदार पारी

---विज्ञापन---

First published on: Aug 10, 2026 09:19 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola