IND vs SL: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, शुभमन गिल खेलेंगे पहला टेस्ट, भारतीय कोच ने दिया बड़ा अपडेट

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त को गॉल में पहला टेस्ट खेला जाएगा. इससे पहले भारतीय स्पिन कोच साईराज बहुतुले ने शुभमन गिल की चोट को लेकर अपडेट दिया.

shubman gill

गिल की चोट पर आया अपडेट (Pic Credit: ANI)

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है. गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. कुछ दिनों पहले अपडेट सामने आया था कि शुभमन गिल को उंगली में चोट आई है. इसी वजह से वह अभ्यास मैच के शुरुआती दो दिनों में नहीं खेले. तीसरे दिन दूसरी पारी में वह बल्लेबाजी करने आए. सभी के मन में सवाल था कि भारतीय टेस्ट कप्तान पूरी तरह फिट हैं या नहीं. अब भारतीय स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने गिल को लेकर बड़ी खुशखबरी दी है.

विज्ञापन

शुभमन गिल खेलेंगे पहला टेस्ट!

शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं. वह मिडिल ऑर्डर में टीम को मजबूती प्रदान करते हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से हर एक मैच भारत के लिए महत्वपूर्ण है. इसी वजह से अपनी टीम के बेस्ट बल्लेबाज की फिटनेस फैंस की चिंता बढ़ा रही थी. भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने अपडेट दिया कि गिल ठीक हैं और उनके बयान से साफ हो गया कि गिल पहला टेस्ट खेलेंगे. उन्होंने कहा, ‘हम सिर्फ सावधानी बरत रहे थे. वह (शुभमन गिल) पूरी तरह ठीक हैं. वह अपनी ट्रेनिंग भी कर रहे हैं. मैनेजमेंट ने सिर्फ यह सोचा कि उन्हें पहले दिन मैदान पर नहीं भेजना ही बेहतर होगा.’

विज्ञापन

गिल कर रहे हैं खास तैयारी

साईराज बहुतुले ने बताया कि शुभमन गिल श्रीलंकाई परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘शुभमन गिल बहुत सीरियस होकर अभ्यास कर रहे हैं. वह मेहनती हैं. वह सीरीज में गेंदबाजी अटैक की डिमांड को अच्छे से समझते हैं. श्रीलंकाई टीम के लिए स्पिन गेंदबाजी सफल रही है. उन्होंने अपनी तैयारियां उस हिसाब से की हैं.’

विज्ञापन

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (c), केएल राहुल (vc), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (wk), ध्रुव जुरेल (wk), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ