पाकिस्तानी कप्तान को ICC ने दी सजा, भारत के खिलाफ इशारा करना पड़ गया महंगा

Fatima Sana: आईसीसी ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को सजा दी है. उन्होंने भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शेफाली वर्मा को इशारा किया था, जिसे आईसीसी ने नियमों का उल्लंघन बताया है और उन्हें सजा दी है.

फातिमा सना भारत के खिलाफ/ Image Source: Screengrab/ Sony

फातिमा सना भारत के खिलाफ/ Image Source: Screengrab/ Sony

Fatima Sana: महिला एशिया कप 2026 में 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था. भारत ने इस मैच को एकतरफा अपने नाम किया था और 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की थी. बाद में गेंदबाजी के लिए उतरी पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा को इशारा किया था, जिसके बाद अब आईसीसी ने उन्हें दंडित किया है.

विज्ञापन

फातिमा सना को मिली सजा

भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान सना ने आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन किया. इसलिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. पाकिस्तानी कप्तान ने अपनी गेंदबाजी के दौरान शेफाली वर्मा को आउट किया था. इसके बाद उन्होंने शेफाली को पवेलियन जाने का इशारा किया था.

विज्ञापन

अब आईसीसी ने उन्हें सजा दी है. साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक अवगुण अंक जोड़ा गया है. 24 महीने में ये उनका दूसरा अपराध था. इससे पहले सान को 6 अगस्त 2025 को डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए टी20आई मैच के दौरान एक अंक का नकारात्मक अंक मिला था.

फातिमा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की सुप्रिया दास द्वारा प्रस्तावित प्रतिबंधों को भी स्वीकार किया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.

विज्ञापन

भारत के खिलाफ फातिमा सना बल्लेबाजी में खासा प्रभावित नहीं कर सकीं. वह बिना खाता खोले आउट हो गई थीं. लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने 3 ओवर में 17 रन खर्च कर 3 विकेट लिए.

विज्ञापन

55 रनों पर सिमटी थी पाकिस्तान

भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवर में ही 55 रनों पर सिमट गई थी. पाकिस्तान की ओर से कोई भी बल्लेबाजी खासा प्रभावित नहीं कर पाया था. मुनीबा अली और शवाल जुल्फिकार ने सबसे ज्यादा रन बनाए. दोनों ने क्रमश 13 और 14 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका. भारत की ओर से श्री चरणी ने 4 ओवर में 7 रन खर्च कर 3 विकेट लिए, जबकि प्रेमा रावत को भी 3 सफलता मिली.

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने मुकाबला जीत लिया. पाकिस्तान ने 8.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन हरमनप्रीत कौर ने बनाए. उन्होंने 18 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए. इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने नाबाद 14 गेंदों में 12 रनों की पारी खेली. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने क्रमश 9 और 12 रन बनाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ