केविन पीटरसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दिया बड़ा पद
इंग्लैंड क्रिकेट टीम में केविन पीटरसन की एंट्री हुई है. बोर्ड ने उन्हें वर्ल्ड कप 2027 से पहले बड़ी जिम्मेदारी दी है. पीटरसन अब इंग्लैंड की जर्सी में नजर आने वाले हैं. उन्होंने अपने देश का प्रतिनिधित्व ककीब 10 सालों तक किया है.
Written By: Alsaba Zaya|Updated: Sep 7, 2026 16:32
Edited By : Alsaba Zaya|Updated: Sep 7, 2026 16:32
Share :
केविन पीटरसन/ Image Source: AI
---विज्ञापन---
इंग्लैंड क्रिकेट टीम फिलहाल पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इस सीरीज से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है और केविन पीटरसन को बड़ी जिम्मेदारी दी है. पीटरसन इंग्लैंड के लिए टी-20 वर्ल्ड कप और एशेज सीरीज जीत चुके हैं. अब वह इंग्लैंड के लिए बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे. उन्होंने करीब 10 सालों तक अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है.
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला
केविन पीटरसन अगले साल दक्षिणी अफ्रीका में होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों के सिलसिले में इंग्लैंड टीम में एक विशेषज्ञ मेंटर के रूप में शामिल होंगे. उन्हें वनडे और टी-20 प्रारूपों के लिए शामिल किया गया है. साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप 2027 को लेकर पीटरसन अपने देश के लिए अहम भूमिका में होंगे. वह एक शानदार खिलाड़ी भी रहे हैं.
---विज्ञापन---
Kevin Pietersen to join the England men's white-ball teams as a specialist mentor in the build-up to next year's Cricket World Cup in Africa ✅🏴 pic.twitter.com/zbhOeKYFai
मेंटॉर नियुक्त होने के बाद पीटरसन ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि “दक्षिण अफ्रीका में विश्व कप जीतने के इस सफर में इस टीम की मदद करने के लिए मुझे चुना जाना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है. 2014 के बाद पहली बार फिर से इंग्लैंड की जर्सी पहनना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान और एक बेहद खास पल है.”
इसके अलावा इंग्लैंड के व्हाइट बॉल टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने भी पीटरसन को लेकर अपना बयान दिया. उन्होंने कहा “मैं केविन पीटरसन की बेहद इज्जत करता हूं और खेल में उन्होंने जो हासिल किया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं. उन्होंने इंग्लिश क्रिकेट पर अद्भुत प्रभाव डाला है, इसलिए उनके अनुभव, ज्ञान और कद को देखते हुए इस टीम में भूमिका निभाने की इच्छा रखना एक शानदार उपलब्धि है.”
---विज्ञापन---
शानदार करियर के मालिक
पीटरसन ने इंग्लैंड के लिए साल 2004 से लेकर साल 2014 तक प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने 104 टेस्ट मैच में 47.28 की औसत के साथ 8181 रन बनाए हैं. उन्होंने 23 शतक के अलावा 35 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. वहीं, 136 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 40.73 की औसत के साथ 4440 रन बनाए हैं. उन्होंने 9 शतक के अलावा 25 अर्धशतक जड़े हैं. इसके अलावा 37 टी-20 मैच में उन्होंने 37.93 की औसत के साथ 1176 रन बनाए हैं.