6 गेंदों में 6 छक्के... वनडे कप में टोबी एल्बर्ट ने मचाया तहलका, खेली 86 रनों की धमाकेदार पारी

Toby Albert Hits 6 Sixes in 6 Balls: लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है. वनडे कप 2026 में इंग्लिश बल्लेबाज टोबी अल्बर्ट ने यह कारनामा करके हैरान कर दिया.

Toby Albert Hits 6 Sixes in 6 Balls

टोबी अल्बर्ट ने किया कमाल (Image: Instagram/metrobankonedaycup)

Toby Albert Hits 6 Sixes in 6 Balls: क्रिकेट में 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ना अपने आप में काफी बड़ी बात होती है. वनडे कप 2026 में इंग्लिश बल्लेबाज टोबी अल्बर्ट ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को चौंका दिया. उन्होंने ससेक्स के खिलाफ होव में 86 रनों की धमाकेदार पारी खेली. हालांकि, वह अपनी इस पारी के लिए नहीं, बल्कि 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने के कारनामे के कारण फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हैं. हैम्पशायर के इस बल्लेबाज ने गेंदबाजों की धुनाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और 232.43 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

विज्ञापन

अल्बर्ट ने 6 गेंदों में जड़े 6 छक्के

हैम्पशायर और ससेक्स के बीच 9 अगस्त को रॉयल वनडे कप में मैच खेला गया. इस मैच में हैम्पशायर को अली ओर्र और बेन मैस ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने शतक जड़े और उनके बीच पहले विकेट के लिए 225 रनों की साझेदारी हुई. अली के आउट होने के बाद टोबी अल्बर्ट बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने टीम का मोमेंटम जारी रखा.

विज्ञापन

अल्बर्ट ने दो अलग-अलग ओवरों में छक्के जड़े. उन्होंने नांटेस ओस्थुइजेन के ओवर की आखिरी दो गेंदों पर छक्के जड़े. इसके बाद अगले ओवर में दो गेंदों के बाद जब उन्हें स्ट्राइक मिली, तो उन्होंने चार छक्के जड़ दिए. उन्होंने अपने द्वारा खेली गई लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ दिए. कुछ ऐसा ही कारनामा IPL में रियान पराग ने भी किया था और अब वनडे कप में टोबी अल्बर्ट ने कर दिखाया.

विज्ञापन

टोबी अल्बर्ट ने खेली 86 रनों की धमाकेदार पारी

टोबी अल्बर्ट बेहतरीन टच में नजर आए और 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने के बाद भी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी. उन्होंने 37 गेंदों का सामना करते हुए 86 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 232.43 रहा. उन्होंने अपनी इस पारी में 8 छक्के और 5 चौके जड़े. हैम्पशायर ने 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 383 रन बनाए. जवाब में ससेक्स की टीम 332 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और हैम्पशायर ने 51 रन से जीत दर्ज की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ