ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम का हुआ ऐलान, गेराल्ड कोएत्जी की हुई 3 साल बाद वापसी

South Africa squad announced: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. सीरीज में 16 खिलाड़ियों को मौका मिला है. गेराल्ड कोएत्जी की 3 साल बाद वापसी हुई है.

South Africa Cricket Team/ Image Source: Cricket SA

South Africa Cricket Team/ Image Source: Cricket SA

South Africa: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ट्राई सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी. वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. टीम में युवा खिलाड़ियों के अलावा सीनियर खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है. तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी की 3 साल बाद वनडे टीम में वापसी हुई है.

विज्ञापन

गेराल्ड कोएत्जी की 3 साल बाद हुई वापसी

साउथ अफ्रीका ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. गेराल्ड कोएत्जी की 3 साल बाद वापसी हुई है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए आखिरी बार वनडे विश्व कप 2023 में वनडे मैच खेला था. वह चोटिल चल रहे थे. हाल ही में उन्होंने बांग्लादेश ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच में कुछ ओवर गेंदबाजी की थी. वह अब फिट हो गए हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं. साउथ अफ्रीका ने आगामी वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए अपने दल का ऐलान किया है.

विज्ञापन

कागिसो रबाडा और नंद्रे बर्गर को चोट की वजह से नहीं चुना गया है. ऐसे में साउथ अफ्रीका टीम का तेज गेंदबाजी विभाग पहले की तुलना में कमजोर दिख रहा है. इसके अलावा साउथ अफ्रीका ने प्रेनेलन सुब्रायन, रुबिन हरमन और डेवाल्ड ब्रेविस को बाहर रखा है. इसके अलावा एडन मार्करम केवल दूसरे और तीसरे मैच के लिए साउथ अफ्रीका के लिए खेलेंगे. वह पहला मैच नहीं खेलेंगे. इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स और डेवाल्ड ब्रेविस की भी वापसी हुई है.

इसके अलावा क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, रयान रिकेल्टन को बल्लेबाजी विभाग में शामिल किया गया है. इसके अलावा गेंदबाजी विभाग में क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, मार्को जानसन, केशव महाराज को शामिल किया है.

विज्ञापन

24 सितंबर से शुरुआत

24 सितंबर से सीरीज की शुरुआत होगी. दूसरा मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि आखिरी मैच 30 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर को खेला जाना है. वहीं, तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर से खेला जाएगा.

वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, एडेन मार्कराम, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, डेविड मिलर, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, मार्को जानसन, केशव महाराज.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ