---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 से पहले फैंस के लिए आई खुशखबरी, फिट हुआ इस टीम का कप्तान, अब करेगा चौके-छक्कों की बारिश!

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और एक फ्रेंचाइजी के कप्तान अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. अभी तक वो चोट के चलते क्रिकेट से दूर थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज से पहले उनको चोट लगी थी. कौन है ये खिलाड़ी...

Author Written By: Nikhil Updated: Feb 18, 2026 10:51

IPL 2026: टीम इंडिया के स्टार विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. अब वो पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और आईपीएल के नए सीजन में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले प्रैक्टिस के दौरान पंत चोटिल हो गए थे और इसके चलते सीरीज से बाहर हो गए थे. तब से ही वो क्रिकेटिंग एक्शन से बाहर थे. आईपीएल 2026 में अब वो लखनऊ सुपरजाइंट्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.

बल्ले से से बरसाने होंगे चौके-छक्के

ऋषभ पंत के लिए आईपीएल 2025 बल्लेबाज के तौर पर बेहद ही खराब रहा था. पिछले सीजन खेले 14 मैचों की 13 पारियों में उन्होंने महज 269 रन बनाए थे. इसमें आखिरी मैच में आया उनका शतक भी शामिल है. उनका बल्ला तो खामोश रहा ही था साथ ही टीम भी निचले क्रम में ही रही थी. लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम 14 मैचों के बाद महज 6 मैचों में ही जीत हासिल कर पाई थी और पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर थी.

इंजरी से घिरा रहा है पंत का करियर

ऋषभ पंत का करियर पूरी तरह से इंजरी से घिरा हुआ रहा है. कमाल की बल्लेबाजी की प्रतिभा रखने वाले पंत बीते सालों में कई बार चोटिल हो चुके हैं. इंग्लैंड के दौरे पर हुई टेस्ट सीरीज में वो गेंद लगने से चोटिल हो गए थे. उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था, जिससे वो कई महीनों तक क्रिकेट से दूर हो गए थे. इसके बाद वापसी करने के कुछ समय बाद ही न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले मांसपेशियों में गंभीर खिंचाव आ गया था, जिसके चलते एक बार फिर से उनको क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था. रिपोर्ट्स में सामने आ रही जानकारी के अनुसार अब वो पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और आईपीएल के पहले ही मैच में खेलते हुए नजर आएंगे. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- T20 World Cup में आज मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, पाकिस्तान की किस्मत का भी होगा फैसला! कब-कहां देखें LIVE?

First published on: Feb 18, 2026 10:10 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.