T20 World Cup में आज मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, पाकिस्तान की किस्मत का भी होगा फैसला! कब-कहां देखें LIVE?

T20 World Cup Matches Preview: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज तीन बड़े मैचों का आयोजन होने वाला है. सुपर 8 करीब आता जा रहा है और इसके लिए अब तक 7 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है. अभी एक स्लॉट खाली और आज पता चलेगा कि कौन सी टीम आगे जाती है. इसी वजह से आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे रोमांचक दिन होगा. आइए इन मैचों के बारे में जानते हैं.

T20 World Cup Matches Preview

आज होंगे बड़े-बड़े मैच

T20 World Cup Matches Preview: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हुई थी और अब ये टूर्नामेंट अपने ग्रुप स्टेज के अंतिम चरण पर है. 21 फरवरी से सुपर 8 की शुरुआत हो जाएगी. अब तक 7 टीमें अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. एक ही स्लॉट बचा है और इसका फैसला आज के मैच करने वाले हैं. टीम इंडिया पहले ही सुपर 8 में जगह बना चुकी है लेकिन आज उनका बड़ा मैच होगा. पाकिस्तान के पास अगले राउंड में जाने का आखिरी मौका होगा. आइए आज यानी 18 फरवरी को होने वाले सभी मैचों पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

मैच 1: साउथ अफ्रीका vs UAE

साउथ अफ्रीका और यूनाइटेड अरब एमिरेट्स के बीच टूर्नामेंट का 34वां मैच होने वाला है. साउथ अफ्रीका सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, वहीं UAE बाहर हो गई है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. सुबह 11 बजे से मैच शुरू हो जाएगा. साउथ अफ्रीका इसे सुपर 8 के लिए एक तैयारी के रूप में देखेगा.

विज्ञापन

मैच 2: पाकिस्तान vs नामीबिया

पाकिस्तान के पास सुपर 8 में जगह बनाने का आखिरी मौका है. भारत के खिलाफ हार के बाद उनका सुपर 8 में क्वालिफिकेशन फंसा हुआ है. कोलंबो के SSC स्टेडियम में पाकिस्तान की भिड़ंत नामीबिया से होने वाली है. अगर पाकिस्तान को जीत मिल गई, तो वो सीधा सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे. बता दें कि यह मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा.

विज्ञापन

मैच 3: भारत vs नीदरलैंड

दिन का तीसरा मैच भारत और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. टीम इंडिया इस मैच को तैयारी के रूप में देख सकती है. कई सारे बड़े प्लेयर्स को आराम दिया जा सकता है और मैनेजमेंट अलग-अलग कॉम्बिनेशन ट्राय करने का विचार कर सकती है. शाम 7 बजे से यह मैच शुरू होगा.

कैसे और कहां देखें LIVE मैच?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित हो रहे हैं. अलग-अलग भाषाओं में इन मैचों का आनंद लिया जा सकता है. इसके अलावा मोबाइल, टेबलेट और स्मार्ट टीवी पर ये मुकाबला जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ