---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

RCB vs GT Pitch Report, IPL 2026: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस में होगा कांटे का मुकाबला, जानें कैसी है धर्मशाला की पिच

IPL 2026,RCB vs GT Pitch Report: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर मुकाबले में आज (26 मई) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans) की टीमें आमने-सामने होंगी. ये मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा. यहां जानिए कैसी रहेगी धर्मशाला की पिच और बल्लेबाज या गेंदबाज किसको मिलेगा फायदा?

---विज्ञापन---

IPL 2026,RCB vs GT Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला मंगलवार, 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans) के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा. जो भी टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी वो सीधे तौर पर आईपीएल 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी तो वहीं जो टीम हारेगी उसे एक और मौका मिलेगा. 

रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम का प्रदर्शन इस सीजन बेहद ही शानदार रहा है. टीम ने 14 मैचों में से 9 मैचों में जीत हासिल करते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बनाई है. दूसरी तरफ शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने भी 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई है. इन दोनों टीमों के बीच क्वालिफायर 1 में फाइनल में पहुंचने की रेस होगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि धर्मशाला की पिच कैसी होगी. 

---विज्ञापन---

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस हेड टू हेड: RCB vs GT Head to Head)

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस को हमेशा से ही कांटे का मुकाबला देखने को मिलता है. दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 4 बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत हासिल की है तो वहीं गुजरात टाइटंस ने भी 4 बार जीत हासिल की है. इस सीजन भी दोनों टीमों के बीच 2 बार मुकाबला खेला गया है, जिसमें से 1-1 बार दोनों टीमों को जीत मिली है. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस मुकाबले की पिच रिपोर्ट (RCB vs GT Pitch Report)

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जो भी टीम टॉस जीतती है वो पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती है. इस मैदान पर चेज करने वाली टीमों का रिकॉर्ड शानदार नजर आता है. रात के समय में बाद में गेंदबाजी करना आसान बिल्कुल भी नहीं होता है. इस मैदान पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है लेकिन बल्लेबाज जमकर रन बनाते हुए नजर आते हैं. मौसम की बात करें तो मैच के दिन सुहावना मौसम नजर आने वाला है. मौसम विभाग की तरफ से सामने आ रही जानकारी के अनुसार मैच शुरू होने से 2 घंटे पहले हल्की सी बारिश की संभावना भी है. 

---विज्ञापन---

बेंगलुरु और गुजरात के इन खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

आरसीबी और गुजरात टाइटंस दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर बल्लेबाज नजर आने वाले हैं. ऐसे में ये मुकाबला कांटे का होने वाला है. आरसीबी के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) के आंकड़े शुभमन गिल (Shubman Gill), साई सुदर्शन (Sai Sudarshan) और जोस बटलर (Jos Buttler) के खिलाफ बेहद ही शानदार हैं. बटलर को उन्होंने 9 बार आउट किया है तो वहीं गिल को 5 बार पवेलियन की राह दिखाई है.

आरसीबी के लिए बल्लेबाजों में विराट कोहली (Virat Kohli) पर सबकी नजरें होंगी. वो टूर्नामेंट में 557 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. दूसरी तरफ गुजरात की तेज गेंदबाजी रजत पाटीदार एंड कंपनी के लिए चुनौती पेश करती हुई नजर आने वाली है.

---विज्ञापन---

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की IPL 2026 टीमें (Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Full Squads)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, फिलिप साल्ट, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, रिचर्ड ग्लीसन, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल

गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न। गुरनूर बराड़, मानव सुथार, जयंत यादव

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- 15 छक्के, 252.30 का स्ट्राइक रेट…T20 इंटरनेशनल में आया हमजा खान का तूफान, ध्वस्त हुए कई विश्व रिकॉर्ड

First published on: May 26, 2026 10:30 AM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola