BCCI को मिली वैभव सूर्यवंशी को लेकर चेतावनी, टीम इंडिया के लिए उनका खेलना…

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 अब खत्म होने वाला है. इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी का जलवा रहा है. उन्होंने बहुत ही कमाल की बल्लेबाजी की है. जिसके कारण ही अब टीम इंडिया में उनके खेलने को लेकर बात हो रही है. जिसके चलते अब बीसीसीआई को उनको लेकर चेतावनी मिली है.

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अब तक वैभव सूर्यवंशी ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंच गई है. राजस्थान के इस 15 वर्षीय स्टार खिलाड़ी को टीम इंडिया में जगह देने की मांग सोशल मीडिया पर होने लगी है. इसी बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस युवा खिलाड़ी को लेकर बीसीसीआई को भी बड़ी चेतावनी दी है.  

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोले संजय मांजरेकर 

मौजूदा समय में क्रिकेट के सभी दिग्गज वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात कर रहे हैं. हालांकि वो इस युवा खिलाड़ी के इंपैक्ट प्लेयर बनने से खुश नहीं हैं. इंपैक्ट प्लेयर रूल में कमियां बताते हुए संजय मांजरेकर ने स्पोर्टस्टार को दिए पॉडकास्ट में कहा, ‘क्या हम वैभव सूर्यवंशी के खेल का सिर्फ एक ही पहलू देखना चाहते हैं. क्रिकेटर सिर्फ बल्लेबाज या गेंदबाज नहीं होना चाहिए.हमें यह भी देखना चाहिए कि वह दबाव में कैसा फील्डर है, मुश्किल हालात में कैसे रिएक्ट करता है और मैच के तनाव को कैसे संभालता है.’ 

विज्ञापन

रोहित शर्मा को लेकर बोलते हुए मांजरेकर ने इंपैक्ट रूल की कमियां बताते हुए कहा, ‘मैं यही सोच रहा था जब मैंने पिछले मैच में रोहित शर्मा को देखा. उन्होंने 15 गेंदों में 22 रन बनाए. उनका पूरा योगदान सिर्फ 15 गेंदों तक ही सीमित था, फिर भी उन्हें पूरी मैच फीस मिलेगा. मैं पैसों पर ज्यादा ध्यान देने वाला व्यक्ति नहीं हूं, लेकिन जब बहुत कम मेहनत से आसानी से पैसा कमाया जा सकता है, तो आपको इस मॉडल पर सवाल उठाना ही पड़ेगा.’  

ये भी पढ़ें: गिल की गुजरात को रोक पाएगी RCB? हेड टू हेड रिकॉर्ड ने बढ़ाई टेंशन

विज्ञापन

इंपैक्ट प्लेयर नियम के खिलाफ हैं संजय मांजरेकर 

बीसीसीआई के इंपैक्ट प्लेयर नियम की कमियां निकालते हुए संजय मांजरेकर ने कहा, ‘जितना मैं इसके बारे में सोचता हूँ, उतना ही मुझे लगता है कि हमें इसी कारण से इम्पैक्ट प्लेयर नियम को खत्म कर देना चाहिए. एक क्रिकेटर को ऐसा होना चाहिए जो खेल के हर फील्ड में योगदान दे सके. पहले हम इंजमाम-उल-हक जैसे खिलाड़ियों की तारीफ सिर्फ उनकी बल्लेबाजी के लिए ही नहीं करते थे, बल्कि इसलिए भी करते थे क्योंकि हमने मैदान पर उनका दूसरा पहलू भी देखा था. इससे खिलाड़ी का सही आकलन और उसे समझने में मदद मिलती थी.’ 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ