रोहित शर्मा OUT, ईशान किशन IN…अफगानिस्तान के खिलाफ ODI मैच में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

IND vs AFG: टीम इंडिया आईपीएल के खत्म होने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया के कई युवा खिलाड़ी धमाल मचाते हुए नजर आ सकते हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि पहले वनडे की संभावित प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.

jacket - 2026-05-25T211808.400

IND vs AFG: आईपीएल खत्म होने के बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. बीसीसीआई की तरफ से इसको लेकर टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान भी कर दिया है. इकलौते टेस्ट मैच के बाद 13 जून से 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को भी ध्यान में रखा गया है. इस बार टीम में कई युवा सितारों को भी जगह मिली है तो वहीं दिग्गजों को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि वनडे मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है. 

विज्ञापन

रोहित शर्मा और हार्दिक की फिटनेस पर सवाल

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को स्क्वाड में जगह तो मिली है लेकिन इसके बाद भी फिटनेस के चलते वो पहले मैच से बाहर हो सकते हैं. ऐसे में रोहित शर्मा की जगह कप्तान शुभमन गिल ईशान किशन को मौका दे सकते हैं. ये दोनों खिलाड़ी अगर फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाते हैं तो सीधे तौर पर सीरीज से बाहर हो जाएंगे. हार्दिक की जगह नितीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. 

विज्ञापन

इस खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में हर्ष दुबे को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. आईपीएल 2026 में हर्ष सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं और टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 49 पारियों में 133 विकेट अपने नाम किए हैं तो वहीं 1 हजार से ज्यादा रन भी बना चुके हैं. उनके साथ-साथ प्रिंस यादव और गुरूर बराड़ को भी डेब्यू की उम्मीद रहेगी. 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ