---विज्ञापन---

पद्मश्री से सम्मानित होने वाली हरमनप्रीत कौर का अगला टारगेट क्या होगा? साल 2026 में इस खिताब पर होंगी नजरें

Harmanpreet Kaur: टीम इंडिया की स्टार खिलाड़ी और महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. इसी के साथ उनके पास अगला टारगेट भी सामने आ चुका है. साल 2026 में महिला टीम इंडिया का अब अगला टारगेट क्या होगा आइए जानते हैं.

---विज्ञापन---

Harmanpreet Kaur awarded with Padma Shri: भारत में क्रिकेट अब सिर्फ एक खेल नहीं रह गया है. लोगों के मन में इसके लिए दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है. पुरुष क्रिकेट के साथ-साथ महिला क्रिकेट ने भी बीते कुछ दिनों में काफी तरक्की की है. टीम इंडिया ने हाल ही में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब जीता है. भारत में खेले गए इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की महिला खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा था. कप्तान हरमनप्रीत कौर को अब भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से एक खास सम्मान मिला है. आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं.

हरमनप्रीत को मिला पद्मश्री सम्मान

महिला टीम इंडिया की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर को राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. उन्होंने महिला क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा का काम किया है. साल 2009 में उन्होंने टीम इंडिया के डेब्यू किया था और लगातार तब से ही बेहतरीन प्रदर्शन जारी है. महिला टीम इंडिया के विश्व कप का खिताब जिताने वाली वो पहली क्रिकेटर हैं. बीसीसीआई की तरफ से उनके अवार्ड पाने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया इस साल इंग्लैंड में टी20 विश्व कप में भी हिस्सा लेने जा रही है, जहां फैंस को टीम से काफी उम्मीदें होंगी. 12 जून से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है और टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 14 जून की पाकिस्तान के साथ करेगी.

---विज्ञापन---

हरमनप्रीत का शानदार इंटरनेशनल करियर

हरमनप्रीत कौर ने टीम इंडिया के लिए वनडे और टी20 में साल 2009 में डेब्यू किया था. इसके बाद साल 2014 में उनको टेस्ट टीम में भी मौका मिला था. उन्होंने अब तक अपने इंटरनेशनल करियर में 164 वनडे तो वहीं 195 टी20 मैच खेले हैं. इसी के साथ वो 7 टेस्ट मैच भी खेल चुकी हैं. वनडे इंटरनेशनल में उनके नाम 37.22 की औसत से 4541 रन दर्ज हैं, जिसमें वो 7 शतक और 24 अर्धशतक जड़ चुकी हैं. इसी के साथ टी20 की बात करें तो उन्होंने 3991 रन बनाए हैं, जिसमें वो एक शतक भी जड़ चुके हैं. 

ये भी पढ़िए- रोहित शर्मा OUT, ईशान किशन IN…अफगानिस्तान के खिलाफ ODI मैच में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

---विज्ञापन---

First published on: May 25, 2026 09:48 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola