क्या IPL 2027 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या? इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाई हलचल

आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद ऐसी चर्चाएं तेज हो गई हैं कि हार्दिक मुंबई का साथ छोड़कर सीएसके में शामिल होने वाले हैं. उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी ने हलचल मचा दी है.

Cricket News - 2026-05-25T211153.198

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का सफर खराब रहा. टीम का सफर अंक तालिका में 9वें स्थान पर खत्म हो गया. आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान नियुक्त किया था. लेकिन पिछले 3 सीजन में वह खासा कमाल नहीं कर पाए हैं. आईपीएल 2026 में भी उनकी कप्तानी पर कई सवाल उठे. अब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से तहलका मचा दिया है. फैंस अब उनका सीएसके में जाने पर क्यास लगा रहे हैं.

विज्ञापन

क्या सीएसके में जाने वाले हैं हार्दिक पांड्या?

इंस्टाग्राम पर हार्दिक पांड्या ने पर एक क्रिप्टिक स्टोरी शेयर की है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. स्टोरी में उनके मोबाइल फोन की लॉक स्क्रीन दिख रही थी जिस पर समय ’07:07′ हो रहा था. अब क्रिकेट फैंस इस नंबर को तुरंत एमएस धोनी से जोड़कर देखने लगे, क्योंकि उनका जर्सी नंबर 7 है. धोनी और हार्दिक अच्छे दोस्त भी हैं और खास बॉन्ड साझा करते हैं.

विज्ञापन

इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं कि हार्दिक अब सीएसके में जाने वाले हैं. हालांकि आधिकारिक तौर पर सीएसके की ओर से कोई भी बयान नहीं हैं. लेकिन फैंस इसे हार्दिक की ओर से सीएसके में जाने का इशारा बता रहे हैं.

हार्दिक का खराब प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या का खराब प्रदर्शन आईपीएल 2026 में देखने को मिला. मुंबई इंडियंस को इस सीजन 10 मैच में हार मिली, जबकि 4 मैच टीम ने जीते. वहीं, हार्दिक के निजी प्रदर्शन की बात करें तो वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बुरी तरह फ्लॉप रहे. उन्होंने दोनों ही विभागों में टीम के लिए अहम योगदान नहीं दिखाया.

विज्ञापन

हार्दिक ने 10 मैच में 22.88 की औसत के साथ 206 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्हें गेंदबाजी में केवल 4 विकेट ही मिल सके. हालांकि आईपीएल 2026 से पहले हार्दिक ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन आईपीएल में वे खासा प्रभावित नहीं कर पाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ