---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

विराट कोहली को प्रपोज करने वाली क्रिकेटर बनी मां, इंग्लैंड के वर्ल्ड कप विनिंग स्क्वाड का रह चुकी हैं हिस्सा

Danni Wyatt become Mother: इंग्लैंड की स्टार क्रिकेटर जिसने एक समय पर विराट कोहली को प्रपोज भी किया था, वो अब मां बन चुकी है. इस बात की जानकारी उनकी तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर की गई है. ये खिलाड़ी साल 2017 में इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप विनिंग स्क्वाड का हिस्सा रह चुकी हैं.

---विज्ञापन---

Danni Wyatt become Mother: इंग्लैंड की स्टार क्रिकेटर डैनी वायट मां बन गई है. उनकी पार्टनर जॉर्जी हॉज ने बेटी को जन्म दिया है. डैनी वायट की तरफ से इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है. साल 2024 में महिला विश्व कप के दौरान दोनों के बीच शादी हुई थी और अब 2 साल के बाद उनके घर में किलकारी गूंजी है. डैनी और जॉर्जी ने अपनी बेटी का नाम डेजी जेम्स वायट हॉज रखा है. डैनी वायट ने साल 2017 में महिला विश्व कप स्क्वाड का हिस्सा रह चुकी हैं. डैनी ने इंग्लैंड के लिए 4 टेस्ट, 120 वनडे और 178 टी20 मैच खेले हैं. 

विराट कोहली को कर चुकी हैं प्रपोज

डैनी वायट को विराट कोहली को एक बड़ा प्रशंसक माना जाता है. इस बात को कई बार सार्वजनिक मंचों पर भी कह चुकी हैं. डैनी विराट कोहली को शादी के लिए भी प्रपोज कर चुकी हैं. साल 2014 में उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर विराट कोहली को प्रपोज किया था. विराट की तरफ से इसको लेकर कोई जवाब नहीं दिया गया था और साल 2017 में उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ शादी कर ली थी. 

---विज्ञापन---

डैनी वायट का शानदार क्रिकेट करियर

डैनी वायट एक बेहतरीन ऑलराउंडर रही हैं. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेला है. उन्हें टीम के लिए केवल 4 टेस्ट मैचों में खेलने का मौका मिला है लेकिन 120 वनडे और 178 टी20 मुकाबले इंग्लैंड के लिए खेल चुकी हैं. इस दौरान उनके नाम 4 शतक भी हैं. उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में 2074 रन बनाए हैं तो वहीं टी20 में 3335 रन बना चुकी हैं, जिसमें वो 21 अर्धशतक बी जड़ चुकी हैं. वनडे इंटरनेशनल में उनके नाम 27 विकेट दर्ज हैं तो वहीं टी20 में उन्होंने 46 विकेट झटके हैं. इसी के साथ वो कई फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपना दम दिखा चुकी हैं.

ये भी पढ़िए- इंटरनेशनल क्रिकेट में ICC बदलेगी ये 3 नियम! मैदान पर हेड कोच की एंट्री को लेकर होगा बड़ा फैसला

---विज्ञापन---

First published on: May 25, 2026 07:44 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola