VIDEO: पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित हुईं हरमनप्रीत कौर, समारोह में क्यों नहीं पहुंचे रोहित शर्मा?

25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजा, जिसका वीडियो भी सामने आया है. हालांकि इस कार्यक्रम में रोहित शर्मा उपस्थित नहीं हुए, जबकि उन्हें भी पद्म श्री अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है.

Cricket News - 2026-05-25T192521.201

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में 2026 पद्म श्री अवॉर्ड मिला. भारत सरकार ने 25 जनवरी को 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की थी, जिसमें रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर का भी नाम शामिल था. 25 मई को कुल 66 हस्तियों को सम्मानित किया गया है. हरमन की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 पर कब्जा जमाया था.

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को मिला पद्म श्री अवॉर्ड

हरमनप्रीत के अलावा बलदेव सिंह, भगवानदास रैकवार, के पाजनिवेल, सवित पुणिया, प्रवीण कुमार को पद्म श्री अवॉर्ड मिले हैं. हालांकि रोहित शर्मा को पहले चरण में अवॉर्ड नहीं मिला है. उन्हें दूसरे चरण में पद्म श्री अवॉर्ड मिलेंगे. इसलिए रोहित शर्मा ने पहले चरण के सम्मान समारोह में शिरकत नहीं की.

विज्ञापन

पद्मा पुरस्कार समारोह आमतौर पर चरणों में आयोजित किए जाते हैं, और कई पुरस्कार विजेताओं को उनके कार्यक्रम और सरकारी आवंटन के आधार पर बाद में दिए जाते हैं. इसलिए रोहित को दूसरे चरण में अवॉर्ड मिलेगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 पर कब्जा जमाया है, जबकि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी उनकी कप्तानी में जीती है. अवॉर्ड लेने के बाद हरमप्रीत इंग्लैंड रवाना होंगी, क्योंकि उन्हें आगामी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की कप्तानी करनी हैं.

विज्ञापन

कैसा है दोनों का करियर?

रोहित शर्मा ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैचों में 4301 रन बनाए हैं. इसके अलावा 282 वनडे मैचों में उन्होंने 11577 रन बनाए हैं. वहीं, 159 टी-20 मैच में उन्होंने 4231 रनों को अपने नाम किए हैं. इसके अलावा हरमप्रीत कौर ने भारत के लिए 7 टेस्ट मैचों में 230 रन बनाए हैं. 164 वनडे मैच में उनके बल्ले से 4541 रन निकले हैं. वहीं, 195 टी-20 मैचों में उन्होंने 3991 रनों को अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ