---विज्ञापन---

क्रिकेट

JK vs KAR: रणजी ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन शुभम-अब्दुल का चला बल्ला, जम्मू और कश्मीर को मिली शानदार शुरुआत

Karnataka vs Jammu and Kashmir: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला आज से शुरू हो गया है. जहां पर कर्नाटक के सामने जम्मू और कश्मीर की टीम नजर आ रही है. मुकाबले में जम्मू और कश्मीर की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मुकाबले का पहला दिन जम्मू और कश्मीर के नाम रहा है.

Author Written By: Aditya Updated: Feb 24, 2026 18:58
karnataka vs jammu and kashmir
karnataka vs jammu and kashmir

Ranji Trophy 2025-26 Final, Karnataka vs Jammu and Kashmir: रणजी ट्रॉफी फाइनल में कर्नाटक के सामने जम्मू और कश्मीर के बीच टक्कर का मुकाबला होने की उम्मीद है. मैच के पहले दिन पारस डोगरा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर जम्मू और कश्मीर की टीम ने पहले दिन को अपने नाम कर लिया. फाइनल के पहले दिन कर्नाटक के गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. जिससे उनकी टीम पर पहले दिन दबाव बन गया है. 

जम्मू और कश्मीर के बल्लेबाजों का रहा पहला दिन 

फाइनल के पहले दिन टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू और कश्मीर को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. कामरान इकबाल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज यावर हसन ने 88 रनों की बेहद अहम पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे शुभम पुंडीर 117 रन बनाकर अभी भी मैदान पर टिके हुए हैं. कप्तान पारस डोगरा चोट के कारण 9 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं, लेकिन दूसरे दिन वो मौका पड़ने पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं. अब्दुल समद 52 रन बनाकर अभी भी मैदान पर टिके हुए हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू और कश्मीर की टीम ने 2 विकेट गंवाकर 284 रन बना लिए हैं. कर्नाटक के लिए अब तक प्रसिद्ध कृष्णा ने ही दोनों विकेट हासिल किए हैं. अन्य कर्नाटक के गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: सेमीफाइनल में जाना है तो जिम्बाब्वे को देना होगा इतने रनों से मात, नहीं तो NNR तोड़ देगा सपना!

---विज्ञापन---

दूसरे दिन कर्नाटक का करना होगा कमबैक 

अगर फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन कर्नाटक की टीम ने कमबैक नहीं किया, तो उनके लिए मुश्किलें बहुत ज्यादा बढ़ सकती हैं. पुंडीर दूसरे दिन दोहरा शतक जड़ने का पूरा प्रयास करेंगे. वहीं अब्दुल समद भी शतक जड़ सकते हैं. हालांकि कर्नाटक की टीम दूसरे दिन गेंदबाजी में सुधार करना चाहेगी. जिससे वो ट्रॉफी से ज्यादा दूर नहीं हो. जम्मू और कश्मीर की गेंदबाजी कैसे होगी, ये इस मुकाबले का भविष्य तय करेगा. कर्नाटक की टीम में कई सुपरस्टार बल्लेबाज नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: खराब नेट रन रेट भी टीम इंडिया का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा! सेमीफाइनल क्वालिफिकेशन का सबसे आसान गणित

First published on: Feb 24, 2026 06:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.