Team India

T20 WC 2026: सेमीफाइनल में जाना है तो जिम्बाब्वे को देना होगा इतने रनों से मात, नहीं तो NNR तोड़ देगा सपना!

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराकर सेमीफाइनल के लिए अपनी राह आसान कर ली. लेकिन वेस्टइंडीज की इस बड़ी जीत ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी है. अब भारत को सेमीफाइनल के टिकट के लिए कम से कम 77 रनों से जीत दर्ज करनी होगी.

T20 World Cup 2026, India Semifinal Scenario: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंद दिया. वेस्टइंडीज की इस जीत ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. वेस्टइंडीज की बड़ी जीत के बाद उनका NRR +5.350 पहुंच गया और साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर खिसक गई. ऐसे में अब भारत के लिए टॉप-2 में जगह बनाना आसान नहीं रहा. अब भारत अगर अपने दोनों मुकाबले जीत भी लेगा, तो भी उसे सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा या नहीं यह कंफर्म नहीं है. पॉइंटस टेबल में अभी तक भारत का खाता नहीं खुला है और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली 76 रनों से हार के बाद टीम का नेट रन रेट -3.800 हो गया है.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया गुरुवार, 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना दूसरा सुपर-8 का मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी. इस मैच में भारतीय टीम की नजरें रन रेट के समीकरण पर जरूर होंगी और टीम हर हाल में जीत हासिल कर अपना रन रेट बेहतर करना चाहेगी. लेकिन अगर टीम इंडिया को फिलहाल पॉइंट्स टेबल में ऊपर आना है, तो जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराना पड़ेगा, जो आसान काम नहीं है. सबसे पहले तो भारत को अपना नेगेटिव नेट रन रेट पॉजिटिव में बदलना होगा. अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है, तो उसे जिम्बाब्वे को कम से कम 77 रन से हराना होगा, तभी NRR पॉजिटिव होगा. लेकिन अगर रन चेज करना पड़ा, तो तस्वीर और चुनौतीपूर्ण हो जाएगी. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ