Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

PSL 2026: बाबर की टीम ने जीत के साथ खोला खाता, रिजवान की धीमी पारी बनी रावलपिंडी की हार का कारण

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का तीसरा मैच बाबर आजम की पेशावर जाल्मी और मोहम्मद रिजवान की रावलपिंडी पिंडीज के बीच हुआ. इस मुकाबले में 5 विकेट से पेशावर ने जीत दर्ज करते हुए अपना खाता खोला.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 28, 2026 21:42
Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz
बाबर की टीम को मिली जीत

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz: PSL 2026 का तीसरा मैच पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडीज के बीच खेला गया. बाबर आजम की पेशावर टीम पर सभी की नजर थी और उन्होंने रावलपिंडी पर आसान जीत अपने नाम करते हुए टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की. दरअसल, रावलपिंडी पिंडीज ने 215 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा. अमूमन इतना बड़ा स्कोर चेज करना मुश्किल होता है लेकिन 5 गेंद रहते ही पेशावर ने मैच अपनी मुट्ठी में कर लिया.

पेशावर जाल्मी ने 5 विकेट से जीता मैच

मोहम्मद रिजवान की टीम रावलपिंडी पिंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दमदार प्रदर्शन किया. सलामी बल्लेबाज यासिर खान और मोहम्मद रिजवान के बीच 125 रनों की शानदार साझेदारी देखने को मिली. रिजवान 32 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हो गए. वो बेहद धीमे नजर आए. इसके बाद कामरान गुलाम ने आकर बड़े शॉट लगाए. यासिर खान 83 रन की पारी खेलकर आउट हो गए और फिर डेरिल मिचेल ने 13 गेंदों में 23 रन ठोके. इसी के दम पर रावलपिंडी टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 214 रन बनाए.

---विज्ञापन---

जवाब में पेशावर जाल्मी की शुरुआत भी तगड़ी रही. कप्तान बाबर आजम ने 28 गेंदों में 39 रन की पारी खेली और मोहम्मद हारिस ने 28 गेंदों में 47 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद कुसाल मेंडिस ने 31 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. माइकल ब्रेसवेल ने 17 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए, वहीं अब्दुल समद ने 11 गेंदों में 33 रन ठोक डाले. इसी के चलते पेशावर जाल्मी ने 19.1 ओवर में 5 विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 के पहले मैच में फ्लॉप हुई अभिषेक-ट्रेविस की जोड़ी, RCB के नए गेंदबाज ने मचाया कोहराम!

---विज्ञापन---

PSL 2026 का पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार टाई अंक नेट रन रेट
1लाहौर कलंदर्स 110023.450
2कराची किंग्स 110020.700
3पेशावर जाल्मी 110020.674
4रावलपिंडी 10100-0.674
5क्वेटा ग्लैडिएटर 10100-0.700
6हैदराबाद किंग्समैन 10100-3.450
7इस्लामाबाद यूनाइटेड
8मुल्तान सुल्तांस

ये भी पढ़ें:- रिटायरमेंट के बाद आर अश्विन की मैदान पर दोबारा होगी वापसी, इस बड़े टूर्नामेंट में मचाएंगे तहलका

First published on: Mar 28, 2026 09:42 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.