मुंबई इंडियंस ने तोड़ा 13 साल की 'शर्मिंदगी' का सिलसिला, 2012 के बाद पहली बार किया ये काम

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम के लिए 13 साल पुराना सुखा खत्म किया और राहत की सांस ली. 2012 के बाद एमआई टीम और उनके फैंस को इस पल का इंतजार था, जो अब हासिल हो चुका है.

Mumbai Indians IPL 2026

Mumbai Indians IPL 2026

Mumbai Indians Breaks Opening Match Jinx: मुंबई इंडियंस ने 29 मार्च को ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत के साथ अपना आईपीएल 2026 कैंपेन शुरू किया. एमआई को जीतते हुए देखना को अचंभे की बात नहीं है, लेकिन बीते रविवार को कुछ ऐसा हुआ जो पिछले 13 साल में कभी भी एक्सपीरिएंस करने को नहीं मिला था.

विज्ञापन

2012 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

मुंबई इंडियंस ने 13 साल तक अपने आईपीएल ओपनिंग मैच हारने के सिलसिले को तोड़ दिया. साल 2012 के बाद एमआई टीम इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन का अपना पहला मैच लगातार हार रही थी, लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की आतिशी पारियों ने मुंबई को 6 विकेट से जीत दिला दी.

विज्ञापन

आखिरी बार कब जीता था IPL ओपनर?

मुंबई इंडियंस ने पिछली बार अपना आईपीएल ओपनिंग मैच 2012 के सीजन में जीता था, तब उन्होंने चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में मेजबान चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से मात दी थी. हालांकि इसके बाद 13 साल तक एमआई सीजन के अपने पहले मैच जीतने को लेकर तरसती रही, और आखिरकार 2026 में ये सिलसिला टूट गया.

विज्ञापन

2012 से लेकर अब तक MI के IPL सीजन के अपने पहले मैच के नतीजे

सालविपक्षी टीमनतीजावेन्यू
2026कोलकाता नाइट राइडर्स6 विकेट से जीतवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
2025चेन्नई सुपर किंग्स4 विकेट से हारचेपॉक स्टेडियम, चेन्नई
2024गुजरात टाइटंस6 रन से हारनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
2023रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु8 विकेट से हारएम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
2022दिल्ली कैपिटल्स4 विकेट से हारब्रेबॉर्न स्टेडियम, मुंबई
2021आरसीबी2 विकेट से हारचेपॉक स्टेडियम, चेन्नई
2020चेन्नई सुपर किंग्स5 विकेट से हारशेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
2019दिल्ली कैपिटल्स37 रन से हारवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
2018चेन्नई सुपर किंग्स1 विकेट से हारवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
2017राइजिंग पुणे सुपरजायंट7 विकेट से हारएमसीए स्टेडियम, पुणे
2016राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स9 विकेट से हारवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
2015कोलकाता नाइट राइडर्स7 विकेट से हारईडन गार्डन्स, कोलकाता
2014कोलकाता नाइट राइडर्स41 रन से हारशेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
2013आरसीबी2 रन से हारएम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
2012चेन्नई सुपरकिंग्स8 विकेट से जीतचेपॉक स्टेडियम, चेन्नई

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ