बॉल टैंपरिंग से फिर तारतार हुआ पाकिस्तान क्रिकेट, PSL में विवाद के बाद पलटा मैच का नतीजा

Ball Tampering In Pakistan Super League: पाकिस्तान क्रिकेट को एक बार फिर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब लाहौर कलंदर्स की टीम को कराची किंग्स के खिलाफ पीएसएल 2026 के मुकाबले में बॉल टैंपरिंग के लिए सजा दी गई.

PSL ball tampering

PSL ball tampering

Ball Tampering In PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में लाहौर कलंदर्स की टीम कराची किंग्स के खिलाफ एक मैच के दौरान एक विवादों में फंस गई. उन पर बॉल टैंपरिंग के लिए जुर्माना लगाया गया. अंपायरों ने आखिरी ओवर से ठीक पहले कराची को 5 पेनल्टी रन दिए. ये एक ऐसा पल था जिसने मैच के नतीजे पर गहरा असर डाला, और आखिरकार कराची ने 3 गेंदें बाकी रहते मैच जीत लिया.

विज्ञापन

कब हुआ ये वाक्या?

ये घटना मैच की दूसरी पारी के 19वें ओवर के आखिर में हुई, जब कराची को जीतने के लिए 14 रनों की जरूरत थी. तेज गेंदबाज हारिस रऊफ लाहौर के लिए आखिरी ओवर डालने वाले थे. हालांकि, ओवर शुरू होने से ठीक पहले, कप्तान शाहीन अफरीदी, रऊफ और फखर जमान को गेंदबाज के रन-अप के पास जमा होकर गेंद को हाथ में लेते हुए देखा गया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IPL के रिकॉर्ड बुक में शामिल हुए रोहित शर्मा, कोहली और धोनी भी नहीं हासिल कर सके ये खास मुकाम

अंपायर ने दी सजा

ऑन-फील्ड अंपायर फैसल अफरीदी ने स्थिति पर बारीकी से नजर रखी और गेंद की जांच करने का फैसला किया. पूरी जांच और स्क्वायर-लेग अंपायर शरफुद्दौला के साथ चर्चा के बाद, अधिकारी इस नतीजे पर पहुंचे गेंद की कंडीशन जानबूझकर बदली गई थी. इसके कारण कराची किंग्स को 5 रन दिए गए, और गेंद को तुरंत बदल दिया गया. इस फैसले से लाहौर के कप्तान शाहीन अफरीदी साफ तौर पर निराश दिखे, क्योंकि इससे आखिरी ओवर में जीत का टारगेट घटकर सिर्फ 9 रन रह गया था.

विज्ञापन

आरोपी ‘टीम ने क्या कहा?

मैच के बाद बोलते हुए, शाहीन अफरीदी ने इस फैसले को लेकर अनिश्चितता जाहिर की, इसके अलावा सिकंदर रज़ा कहा कि वो अंपायरों से आगे और क्लेरिफिकेशन का इंतजार करेंगे. ये पेनल्टी मैच के आखिरी पलों में गेम चेंजर साबित हुई. हालांकि, आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर खुशदिल शाह आउट हो गए, लेकिन उसके बाद रऊफ ने एक वाइड गेंद डाली. फिर अब्बास अफरीदी ने एक चौका और एक छक्का लगाकर कराची किंग्स को बेहद रोमांचक अंदाज में जीत दिला दी. इस जीत के साथ, कराची किंग्स ने इस सीजन में अपनी मजबूत शुरुआत जारी रखी, और दो मैचों में दो जीत दर्ज कीं. वहीं लाहौर कलंदर्स के खाते में अब एक जीत और एक हार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ