रिटायरमेंट के बाद आर अश्विन की मैदान पर दोबारा होगी वापसी, इस बड़े टूर्नामेंट में मचाएंगे तहलका

R Ashwin to Play MLC: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और IPL से रिटायर होने के बाद आर अश्विन अब दोबारा मैदान पर वापसी करने वाले हैं. पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर यूनाइटेड स्टेट्स के मेजर क्रिकेट लीग में हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे.

R Ashwin to Play MLC

आर अश्विन खेलेंगे MLC

R Ashwin to Play MLC: आर अश्विन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और IPL से रिटायरमेंट ले चुके हैं. वो भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं. अब संन्यास के बाद वो दोबारा मैदान पर वापसी करते हुए नजर आएंगे. आर अश्विन रिटायरमेंट के बाद बिग बैश लीग खेलने वाले थे लेकिन चोटिल होने के कारण उन्होंने नाम वापस ले लिया. अब वो यूनाइटेड स्टेट्स के मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगे.

विज्ञापन

आर अश्विन खेलेंगे MLC

रविचंद्रन अश्विन को मेजर लीग क्रिकेट की टीम सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने अपने साथ साइन किया है. वो MLC 2026 में खेलते हुए नजर आएंगे. इसी के साथ वो भारत के लिए खेल चुके पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जो MLC में हिस्सा लेंगे. 39 साल के आर अश्विन जुलाई 2025 में आखिरी बार मैदान पर नजर आए थे. जून में मेजर लीग क्रिकेट शुरू होगी. लगभग एक साल बाद अश्विन दोबारा क्रिकेट के मैदान पर नजर आएंगे.

विज्ञापन

MLC खेलने को लेकर क्या बोले आर अश्विन?

ESPN से बात करते हुए आर अश्विन ने MLC में खेलने पर बात की. उन्होंने कहा, ‘यूनाइटेड स्टेट्स में रहने वाले एशियाई लोगों से मिले प्यार को देखते हुए मुझे यहां क्रिकेट की काफी क्षमता नजर आई. यह काफी शानदार बात है. युवा खिलाड़ी और अमेरिका में आकर सेटल हुए लोगों की ओर से इस खेल को लेकर जो रुचि दिखी है, इसने मुझे MLC में खेलने का अनुभव लेने के लिए प्रेरित किया.’

विज्ञापन

आर अश्विन का कैसा है T20 रिकॉर्ड?

आर अश्विन का टी20 क्रिकेट में रिकॉर्ड काफी शानदार है. उन्होंने भारत के लिए कुल 65 मैचों में हिस्सा लिया और 23.22 के औसत से गेंदबाजी करते हुए 72 विकेट अपने नाम किए. उनकी इकोनॉमी इसी बीच 6.90 की रही. अश्विन IPL में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक हैं. वो 5 अलग-अलग टीमों के लिए IPL खेल चुके हैं. उन्होंने अपने IPL करियर में कुल 221 मैच खेले और 187 विकेट झटके. उनकी इकोनॉमी 7.20 की रही. अब अश्विन MLC में भी अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ